17.53 करोड़ से बदलेगी नगर परिषद कुल्लू की नुहार, शहर से हटेंगे ठेके

Date:

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला

जिला कुल्लू के मुख्यालय अखाड़ा बाजार में नगर परिषद के कार्यालय में नगर परिषद कुल्लू की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से 17 करोड़ 53 लाख रुपए का वार्षिक बजट पारित किया। वहीं, इस दौरान एक प्रस्ताव भी पारित किया गया जिसमें सरकार से मांग रखी गई कि कुल्लू से कूड़ा ढोने के लिए जो ट्रक का किराया नगर परिषद वहन कर रही है उसका खर्च अब सरकार द्वारा उठाया जाए। नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने बताया कि सभी सदस्यों ने वार्षिक बजट में अपनी सहमति जताई है। इस बजट से कुल्लू शहर का विकास कार्य तेज गति से पूरा किया जाएगा। कूड़े की समस्या से निपटने के लिए नगर परिषद लगातार काम कर रही है।

गीले कूड़े से खाद बनाई जा रही है और सूखे कूड़े को बोरियों में बंद किया जा रहा है। सूखे कूड़े को ट्रक के माध्यम से परवाणु सीमेंट फैक्ट्री भेजा जा रहा है, लेकिन उस पर नगर परिषद को अतिरिक्त किराया भी खर्च करना पड़ रहा है। ऐसे में अब इस बारे अर्बन डेवलपमेंट और प्रदेश सरकार से मांग रखी जाएगी कि वह नगर परिषद की इस मामले में वित्तीय सहायता करें और ट्रकों का जो किराया नगर परिषद वहन कर रही है। वह सरकार द्वारा खर्च किया जाए। बैठक में नगर परिषद ने यह भी प्रस्ताव पास किया कि कुल्लू शहर में जितने भी ठेके मंदिरों व स्कूलों के नजदीक हैं। उन्हे उस स्थान से हटाकर और जगह पर शिफ्ट किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...

#शिरगुल महादेव की मूल स्थली ‘जोड़ना’: जहाँ आज भी जीवंत है हिमालय का देव-संविधान

#शिरगुल महादेव की मूल स्थली 'जोड़ना': जहाँ आज भी...

नाचन में सियासी महासंग्राम: विकास की उम्मीदों पर भारी पड़ा नारों का शोर

नाचन का सियासी अखाड़ा: मुख्यमंत्री की मौजूदगी में दिखी...