मनाली में देह व्यापार का भंडाफोड़, होटल कर्मचारी सहित पंजाब की महिला गिरफ्तार

Date:

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की कार्रवाई, होटल कर्मचारी सहित पंजाब की महिला गिरफ्तार

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला

जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में देह व्यापार के आरोप में मनाली पुलिस की टीम ने एक होटल के रिसेप्शनिस्ट और वेश्यावृत्ति करवाने के आरोप में पंजाब की एक महिला को गिरफ्तार किया है पुलिस के द्वारा इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है और दोनों आरोपियों को अब अदालत में पेश करने की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही हैं। मनाली पुलिस को जानकारी मिली थी कि यहां पर कुछ होटलों में वेश्यावृत्ति का कारोबार किया जा रहा हैं। सूचना मिलने पर मनाली पुलिस की टीम के द्वारा यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। मनाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें सूचना मिली कि हडिंबा रोड में एक होटल में काम कर रहे एक कर्मी के द्वारा पंजाब की महिला के साथ मिलकर वेश्यावृत्ति का कारोबार चलाया जा रहा है।

सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने होटल कर्मी को गिरफ्तार किया। वहीं, होटल में ही यह कारोबार चलाने वाली पंजाब की महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अविनाश निवासी गोआंटी आनी जिला कुल्लू (21) व राजबिंद्र कौर उर्फ जशप्रित निवासी जयरामपुर पंजाब (25) साल को गिरफ्तार किया हैं और अब इस मामले में आगामी कारवाई अमल में लाई जा रही हैं। महिला यहां पर पैसों के लालच में कुछ युवतियों से वेश्यावृत्ति का कारोबार करवा रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...

#शिरगुल महादेव की मूल स्थली ‘जोड़ना’: जहाँ आज भी जीवंत है हिमालय का देव-संविधान

#शिरगुल महादेव की मूल स्थली 'जोड़ना': जहाँ आज भी...

नाचन में सियासी महासंग्राम: विकास की उम्मीदों पर भारी पड़ा नारों का शोर

नाचन का सियासी अखाड़ा: मुख्यमंत्री की मौजूदगी में दिखी...