एकीकृत पेंशन योजना कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, पीएम मोदी का आभार।
आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला
आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने एक प्रेस वार्ता में सीएम को भाषणों से अलग कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने की नसीहत दी। विधायक लोकेंद्र कुमार ने इस दौरान केंद्र द्वारा शुरू की गई यूनिफाइड पेंशन स्कीम के बारे में भी बात की। लोकेंद्र कुमार ने कहा कि सीएम साहब भाषण बहुत हुए, अब समाधान का समय है। लोकेंद्र कुमार ने कहा की सीएम सुक्खू को कर्मचारियों के मुद्दे पर अपना रवैया स्पष्ट करना चाहिए। हिमाचल में कर्मचारियों, मंत्रियों व सीएम के बीच में जो वातावरण चल रहा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। आज कर्मचारी सड़कों पर क्यों है। कर्मचारी परेशान क्यों है। पूरे प्रदेश में प्रमोशन, डीए, एरियर सब लंबित क्यों है।
उन्होंने कहा कि सीएम साहब भाषण बहुत हुए अब समाधान का समय है। प्रदेश में कर्मचारियों को विरोध नहीं समाधान चाहिए। बीजेपी जब सत्ता में थी, तो कभी वेतन नहीं रुका, डीए समय पर दिया गया और सभी मामलों को गंभीरता से सुना गया, इस बार तो कर्मचारियों की सुनवाई ही नहीं है। उन्होंने कहा की भाजपा विधायक दल की बैठक मे आगमी विधानसभा सत्र के कांग्रेस को महंगाई, कुप्रबंधन, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, के अनेकों विषयों पर घेरेंगे। कांग्रेस राज में विकास ठप और कुप्रबंधन अप हो चुका है।