आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला
शिमला। मुख्यमंत्री आवास ओकओवर में शुक्रवार को इस बार जनता का दरबार नहीं सजेगा। आधिकारिक व्यस्तताओं के कारण आम जनता की समस्याएं नहीं सुन पाएंगे। सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी साझा की है। हालांकि मुख्यमंत्री के अधिकारिक दौरों और बैठकों को लेकर आगामी फैसला नहीं लिया गया है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री आवास में शुक्रवार को प्रदेश भर से आए लोगों की समस्याएं सुनी जाती हैं। इन समस्याओं को समाधान के लिए विभागों को प्रस्तावित किया जाता है। मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम की शुरूआत जून माह से सचिवालय से की थी। जबकि मुख्यमंत्री ने सचिवालय संगठन के पदाधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए बुधवार का दिन तय किया है। हालांकि इस संबंध में कार्यकर्ताओं या संगठन के पदाधिकारियों को पहले समय लेनेके निर्देश दिए गए हैं।