लुढक़ गए सेब केे दाम, बागबान परेशान

Date:

शिमला -: सेब सीजन पीक पर चलने वाला है। ऐसे में अब एकदम ही सेब के दाम गिर गए हैं। पांच दिन में ही 1400 तक रॉयल और स्पर सेब के दाम गिर गए हैं। गुरुवार को रॉयल सेब का 20 किलो का बॉक्स सिर्फ 2800 रुपए का बिका है, जबकि पांच दिन पहले रॉयल सेब ने रिकार्ड बनाया था, जिसमें रॉयल सेब का दाम 4500 रुपए तक बिका है और उसके बाद रोज रॉयल सेब के दाम गिरते रहे और अब 2800 तक दाम पहुंच गए हैं।

वहीं, स्पर की बात करें तो दो दिन पहले स्पर सेब ने एक नया रिकार्ड बनाया था। स्पर किस्म का सेब 5000 रुपए बाक्स बिका था, लेकिन गुरुवार को स्पर का दाम सिर्फ 4000 ही मिला है। वहीं, इन दिनों टाइडमैन सेब को 1400 और रेड गोल्ड सेब 1800 रुपए बाक्स बिक रहा है। टाइडमैन की डिमांड कम हो गई है। लेकिन रेड गोल्डन की डिमांड नेपाल से बढ़ रही है ऐसे में अभी रेड गोल्डन के दाम बागवानों को बहुत अच्छे मिल रहे हैं। इन दिनों रॉयल सेब करसोग क्षेत्र से आ रहा है। वहीं, स्पर किस्म का सेब कोटखाई, जुब्बल और ठियोग क्षेत्र से मंडी तक पहुंच रहा है।

पिछले साल के मुकाबले कम पहुंच रही सेब की खेप
पिछले साल से इस साल सेब की आमद बहुत कम है। पिछले साल जुलाई में 50 हजार से अधिक बॉक्स भ_ाकुफर मंडी में पहुंच गए थे। लेकिन इस साल अभी तक सेब के सिर्फ 4669 बॉक्स ही मंडी तक पहुंच पाए हैं। कम सेब पहुंचने के बावजूद सेब के दाम गिरना शुरू हो गए हैं।

सेब के दाम गिर गए हैं, लेकिन अभी घबराने की जरूरत नहीं है। सेब की अच्छी किस्म पहुंचने के बाद फिर से दामों में जरूर बढ़ोतरी होगी
देवनंद वर्मा, चेयरमैन, एपीएमसी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मध्य जोन के 43,875 युवा दिखाएंगे दमखम, पांच जिले चार मैदान

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला हिमाचल के मध्य...

HRTC बस में ऑनलाइन टिकट ले रहे यात्री, 75 फीसदी सवारियां ऐसे कर रही भुगतान

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला हिमाचल पथ परिवहन...

रोबोटिक सर्जरी पर धर्मशाला में होगा फैसला

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला शीतकालीन प्रवास के...