राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीमा में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन।
आवाज जनादेश/ सीमा महाविद्यालय में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में श्री शहनवाज भट्ट (डीएफओ , क्षेत्रीय वन विभग अधिकारी) मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का आगाज पूर्वाहन 10:30 पर ध्वजारोहण से शुरू होगा। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा दुर्लभ जड़ी बूटियों का पौधा रोपण किया जाएगा। तत्पश्चात स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों का विशेषज्ञों द्वारा कौशल विकास किया जाएगा, जिसमें मुख्य रुप से तुषार लंगालिया (मुंबई), पंकज सिंह नैन (हरियाणा), कृपाल सिंह( प्रधान, त्रिदेव औषधालय) व कॉलेज प्राचार्य डॉ0 बृजेश चौहान मुख्य वक्ता रहेंगे। कार्यक्रम में चयनित विद्यार्थियों द्वारा समूह नृत्य – गान एवं देश भक्ति के गीतों इत्यादि की प्रस्तुति होगी। इस आयोजन में सभागार में 50% उपस्थिति के साथ व अन्य सरकारी दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में आस – पास के स्कूलों व उनके प्रिंसिपल तथा स्टाफ मेंबरज़ के साथ कुछ चयनित विद्यार्थी भी भाग लेंगे।