नई दिल्ली /ब्यूरो
बिहार के समस्तीपुर जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली वीभत्स वारदात को अंजाम दिया गया। दरअसल, चकहबीब गांव में मंगलवार (25 मई) तड़के सुबह घर से शौच के लिए निकली एक महिला के साथ कुछ दरिंदों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस घिनौने कृत से भी जब आरोपियों का दिल नहीं भरा तो उन्होंने ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए बेहोश महिला को नग्न अवस्था में फंदे के सहारे बिजली के खंभे से लटका दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच में जुटी हुई है। दरिंदों ने महिला को बिजली के एक खंभे से फंदे के सहारे लटका दिया पीड़िता के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि घर में शादी थी। शादी की अगली सुबह मंगलवार को जब घर की बहू शौच के लिए निकली तो पहले से ही घात लगाए कुछ लोगों ने उसे जबरदस्ती उठा लिया और सुनसान जगह पर ले गए। इसके बाद दरिंदे महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। पीड़िता के विरोध करने पर उन्होंने महिला की पिटाई की और हत्या की धमकी देकर चुप रहने को कहा। इस तरह सभी लोगों ने बारी-बारी से महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। ऐसे में पीड़िता बेहोश हो गई। आरोपियों को लगा कि उसकी मौत हो गई है। इसके बाद दरिंदों ने महिला को बिजली के एक खंभे से फंदे के सहारे लटका दिया। सात लोगों को बनाया बंधक घटना के कुछ देर के बाद जब गांव के लोगों ने महिला बिजली के खंभे से लटके देखा तो चीख-पुकार मच गई।
बिहार मे दरिंदों ने की हैवानियत की सारी हदें पार, गैंगरेप कर नग्न अवस्था में महिला को बिजली के खंभे से लटकाया
Date: