आवाज़ जनादेश/शिमला
जुब्बल तहसील की सारी पंचायत में औषधिय पौधों पे जानकारी दी गई।
यह जानकारी राजन रोल्टा रिसर्च एसोसिएट शूलिनी विश्वविद्यालय सोलन, कृपाल सिंह प्रधान और अंकिता कोषाध्यक्ष त्रिदेव औषधिय उत्पादन सोसायटी रोहल के द्वारा दी गई।
इस कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम पंचायत सारी की प्रधान अनु रांगटा ने की।
राजन रोल्टा ने औषधिय पौधों के गुणों को लोगों के साथ साझा किया।
रोल्टा ने शतवरी, वज्रदंती, कूठ अतीश, महामेदा, पाषाण बेध ममीरा के औषधिय गुणों को सजा किया।
इसके पश्चात् कृपाल सिंह ने औषधिय पौधों की खेती की जानकारी दी। अंत में सारी पंचायत में निशुल्क औषधीय पौधे बांटे गए। राजन रोल्टा ने लोगो को एंटीबोटिक्स के इस्तेमाल पर भी जानकारी दी रोल्टा का कहना की मल्टिपल ड्रग रेजिस्टेंस बैक्टेरिया और फंगस आने वाले समय में बहुत बड़ा खतरा बन सकते है इसलिए हमे बिना चिकित्सक के प्रमार्श के एंटीबायोटिक्स भी लेनी चाहिए।
इस कार्यक्रम के दौरान लोकिंद्र रोल्टा, प्रणीत खिमट्टा, बिहारी चौहान, प्रकाश फिष्टा, बेबी, प्रधान सिंह, गुड्डू कांगटा ने औषधीय पौधों में रूची दिखाई।
ग्राम पंचायत सारी में राजन रोल्टा और कृपाल सिंह ने औषधीय पौधों पर जानकारी दी
Date: