बंदूक को लेकर हुई बहस में चली गोली से भाई की मौत, भाभी घायल

Date:

कांगड़ा। बंदूक को लेकर हुई बहस के बीच छोटे ने बड़े भाई और भाभी पर गोली चला दी। गोली लगने से बड़े भाई की मौत हो गई, जबकि महिला टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। गगल थाने के तहत केटलू (अंबाड़ी) गांव में यह वारदात मंगलवार रात को हुई। पवन कुमार चौधरी (45) पुत्र पाला राम निवासी केटलू ने अपने बड़े भाई रूमी कुमार (58) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना में भाभी पुष्पा देवी भी छर्रे लगने से घायल हो गईं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गगल पुलिस थाना प्रभारी मेहर दीन ने बताया दोनों भाइयों में अकसर झगड़ा होता रहता था। मंगलवार रात को भी आरोपी पवन कुमार अपने भाई रूमी के घर आया और किसी बात पर गालीगलौज करने लगा। दोनों में पिता की ओर से खरीदी गई बंदूक को लेकर बहस हो गई। पिता की मृत्यु के बाद बंदूक रूमी कुमार के नाम पर है। आरोपी ने कहा कि पिता की बंदूक पर उसका भी हक है। काफी बहस के बाद वह उनके घर में चला गया।

थोड़ी देर बाद चुपके से बंदूक ले गया। रात को जब उसका भाई रूमी और उसकी पत्नी पुष्पा बाहर आंगन में खड़े थे। इस बीच आरोपी पवन कुमार ने आंगन में खड़े होकर भाई पर गोली चला दी। घायलावस्था में दोनों को टांडा मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां डॉक्टरों ने रूमी को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल महिला को भर्ती कर लिया गया। महिला की हालत अभी स्थिर है। उधर, थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वीरवार को उसे कांगड़ा के न्यायालय में पेश किया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में केशव नगर द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन सम्पन्न

हिंदू समाज की संगठन शक्ति, सांस्कृतिक चेतना और धर्म-सुरक्षा...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

धर्मशाला में पशुपालन विभाग के नए कार्यालय भवन का...

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर राज्य सरकार...