सभी तरह की जांच के लिए स्वतंत्र है सरकार: अग्निहोत्री

Date:

आवाज़ जनादेश/धर्मशाला ब्यरो
हिमाचल के मुख़्यमंत्री जय राम ठाकुर के उस बयान पर मुकेश अग्निहोत्री ने पलटवार किया है उन्होंने का की सरकार गुमनाम पत्रों की जांच तो क्या हर जांच करवाने में स्वतंत्र है नेता प्रतिपक्ष कहा है कि मुख़्यमंत्री हमारी मुश्किलों की परवाह ना करें, जैसी भी जांच करवाना चाहते हैं करवाएं, इस समय आप प्रदेश के मालिक हैं। यह तल्ख टिप्पणी विपक्ष के नेता अग्निहोत्री ने कहा कि पहले आप हरोली हल्के के विकास कार्यों पर उँगली उठाते रहे, हमने उफ़ नहीं की, यही कहा कि आप सभी तरह की जांच के लिए स्वतंत्र हैं। अग्निहोत्री ने कहा कि काफी समय से सीएम धमकाऊ शैली में बात कर रहे हैं मगर हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हमें तो विपक्ष की भूमिका निभानी है और उसे हम बेखौफ होकर डंके की चोट पर निभाएंगे।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सीएम अपने भाषणों में कहते रहे कि विपक्ष के नेता हट रहे हैं, लेकिन उनकी बात अभी तक सच साबित नहीं हुई है।
अब सीएम की अपनी पार्टी में गृहयुद्ध शुरू हुआ है तो इसमें हमारी कोई भूमिका नहीं है। मगर ऐसा लग रहा है कि अब आधा सफर तय करने के बाद सीएम को पार्टी के भीतर और बाहर राजनीतिक विरोधियों से निपटने के लिए पुलिस एवं जांच एजेंसियों की जरूरत पड़ रही है।
नेता प्रतिपक्ष का कहना है कि सीएम लगातार भाषण देते रहे कि वह बदले की राजनीति में विश्वास नहीं करते, लेकिन लक्षण स्पष्ट हैं कि सत्ता के दूसरे चरण में उनको विरोधियों पर ग़ुस्सा आ रहा है और वह विपक्ष मुक्त वातावरण तलाश रहे हैं। याद रहे भाजपा के पिछले शासन में भी तत्कालीन नेताओं ने भी हमारी जांचें करवाई थीं। जिसका परिणाम सबके सामने है और अब आप भी यह करवा सकते हैं। जहां तक पत्रों की बात है तो आपके और आपके मंत्रियों के बारे में लिखे गए खत हमें भी लगातार मिलते रहते हैं। क्योंकि चुनावों में लगातार हारने वालों के पास कलम- काग़ज़- दवात की कमी नहीं है, उनका यही तो काम रहता है। बहरहाल अब यह बात निकली है तो दूर तलक़ जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में केशव नगर द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन सम्पन्न

हिंदू समाज की संगठन शक्ति, सांस्कृतिक चेतना और धर्म-सुरक्षा...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

धर्मशाला में पशुपालन विभाग के नए कार्यालय भवन का...

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर राज्य सरकार...