आवाज़ जनादेश भिवानी।( एक्स सूबे मेजर सतबीर शर्मा ) जिला भिवानी में रविवार को नौ कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें से गांव भुरटाना से पांच, एक गांव खरकड़ी सोहान से, एक दुल्हेड़ी से, एक जमालपुर से, शहर भिवानी में हालु बाजार से एक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीमें गठित करके कोरोना पॉजिटिव केस वाले क्षेत्रों में घरों का सर्वे करके व्यक्तियों की स्क्रीनिंग शुरु कर दी गई है। खबर लिखे जाने तक रविवार को जिले से 120 सैम्पल लिए जा चुके हैं। अभी जिला भिवानी में कोरोना पॉजिटिव के 59 एक्टिव केस हैं। वहीं जिले से रविवार को 10 हजार109 घरों के 50 हजार 884 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई।
सिविल सर्जन डॉ. जितेन्द्र काद्यान ने ये जानकारी देते हुए बताया कि जिले में रविवार को नौ कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए हैं, जिसमें से खरकड़ी सोहान से एक, दुल्हेड़ी से एक, जमालपुर से एक, शहर भिवानी में हालु बाजार से एक व गांव भुरटाना से पांच कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि गांव खरकड़ी सोहान से 26 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। प्राप्त रिपोर्ट से पता चला है कि यह व्यक्ति सीएचसी तोशाम में पाए गए कोरोना पॉजिटिव के सम्पर्क में आया था। गांव भुरटाना से 40 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जानकारी अनुसार यह व्यक्ति भी सीएचसी तोशाम में पाए गए कोरोना पॉजिटिव के सम्पर्क में आया था। गांव भुरटाना से ही 19 वर्षीय, 27 वर्षीय, 23 वर्षीय तथा 60 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाए गए। रिपोर्ट अनुसार ये चारों जिसमें से तीन पुरूष व एक महिला जो कि पहले से आए गांव के ही कोरोना पॉजिटिव के सम्पर्क में आए थे। इन सभी के सैम्पल छह जून को लिए गए थे।
वहीं गांव दुल्हेड़ी से 30 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वहीं गांव जमालपुर से 24 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। प्राप्त रिपोर्ट से पता चला है कि यह मरीज सीएचसी तोशाम में पाए गए कोरोना पोजिटिव के सम्पर्क में आया था। वहीं भिवानी शहर के हालु बाजार से 40 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव पाया गया, रिपोर्ट अनुसार इसकी भिवानी शहर में कपड़े की दुकान है, यह 15 दिन पहले दिल्ली गया था तथा पिछले पांच दिन से उनकी तबीयत खराब थी।
स्वास्थ्य विभाग ने किया है टीमों का गठन
सिविल सर्जन ने बताया कि जहां-जहां पर कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं, उनसे संबंधित क्षेत्रों के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीमों का गठन कर दिया गया है। स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा इन क्षेत्रों में सर्वे कर लोगों की के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। खबर लिखे जाने तक रविवार को विभाग द्वारा 120 सैम्पल लिए जा चुके हैं। जिसमें से 22 सैम्पल ऐसे हैं, जिनका दोबारा सैम्पल लिया गया है। शनिवार तक भेजे गए सैम्पलों में से 39 सैम्पल की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अभी जिला भिवानी में कोरोना पॉजिटिव के 59 एक्टिव केस हैं।
स्क्रीनिंग में जुटी हैं स्वास्थ्य विभाग की टीमें
सिविल सर्जन डॉ. जितेन्द्र कादयान ने बताया कि जिले में रविवार को हालुवास गेट क्षेत्र के 227 घरों के 941 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। गांव नाथुवास के 505 घरों के 2701 व्यक्तियों की, गंाव तिगड़ाना के 1335 घरों के 6763 व्यक्तियों की, शहर में बाग कोठी एरिया के 802 घरों के 4034 व्यक्तियों की, सिरसा घोघड़ा से 468 घरों के 2576 व्यक्तियों की, गांव बामला से 641 घरों के 3376 व्यक्तियों की, बवानी खेड़ा में 501 घरों के 2585 व्यक्तियों की, गांव कायला से 774 घरों के 4538 व्यक्तियों की, गांव प्रेमनगर से 602 घरों के 2955 व्यक्तियों की, गांव सांगा से 895 घरों के 4818 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। इसी प्रकार से गांव हालुवास से 922 घरों के 4150 व्यक्तियों की, शहर भिवानी में बिचला बाजार में 345 घरों के 1947 व्यक्तियों की, ढाणा रोड पर 210 घरों के 1170 व्यक्तियों की, गांव भुरटाना में 611 घरों के 3153 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। शहर के आदर्श नगर में 238 घरों के 957 व्यक्तियों की, वहीं शहर के कृष्णा कालोनी में 50 घरों के 233 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। गांव चांग में 217 घरों के 1012 व्यक्तियों की तथा गांव मानहेरू में 766 घरों के 2975 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। जिले से रविवार को कुल 10 हजार109 घरों के 50 हजार 884 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई।
नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील
सिविल सर्जन डॉ. कादयान ने नागरिकों से अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि अगर किसी भी व्यक्ति को जुकाम-बुखार या गले में तकलीफ होती है तो वह तुरन्त डॉक्टर से संपर्क करके अपनी जांच अवश्य करवाएं। मुंह पर मास्क का प्रयोग करें व बार-बार अपने हाथों को अवश्य धोयें। उन्होने यह भी कहा कि अनजान व्यक्ति की किसी भी चीज को ना छुएं। अगर फिर भी किसी व्यक्ति को कोरोना वायरस के प्रति कोई भी जानकारी लेनी है तो वह सिर्फ विभाग द्वारा बनाए गये कॉल सैंटर नं. 01664242130, 9050397313 तथा हैल्पलाईन नं. 7027847102, 108 पर सम्पर्क कर सकता है।
कोरोना पॉजिटिव केस वाले क्षेत्रों में सर्वे करके व्यक्तियों की स्क्रीनिंग शुरु
Date: