तब्लीगियों के संपर्क में आए 39 और लोग किए क्वारंटीन

Date:

आवाज़ जनादेश/शिमला
हिमाचल पुलिस ने पिछले चौबीस घंटे में 39 और ऐसे लोगों को ढूंढ निकाला है, जो तब्लीगी जमात के सदस्यों के संपर्क में आए हैं। इन सभी लोगों को जरूरत के अनुसार होम व संस्थागत क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है। हिमाचल पुलिस के प्रवक्ता डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि जमातियों और उनके प्रथम संपर्क में आने वालों को तलाशने में जुटी पुलिस अब तक कुल 1105 लोगों को क्वारंटीन करा चुकी है। इनमें 256 जमाती हैं जबकि 849 वे लोग हैं, जो जमातियों के पहले संपर्क में आए थे। विज्ञापन शर्मा ने बताया कि कोशिश यह की जा रही है कि हर जमाती और उसके पहले संपर्क में आए लोगों को ढूंढकर क्वारंटीन कराया जाए। इस दौरान अगर किसी में लक्षण मिलते हैं तो स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके सैंपल भी ले रही है। लोगों को लगातार कर्फ्यू के नियमों का पालन करने के लिए कहा जा रहा है लेकिन अभी भी लोग अकारण घरों से बाहर निकलने से नहीं हिचक रहे। इसी वजह से पिछले चौबीस घंटे में ही तेरह पुलिस जिलों में 59 मामले दर्ज कर 46 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इसके साथ ही कुल 1062 मामले और 921 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब तक 864 वाहन सीज कर 12 लाख 21 हजार रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...