राजेंद्र शर्मा अध्यक्ष व इरशाद मुहम्मद बने एस एम सी कमेटी के अध्यक्ष

Date:

आवाज़ जनादेश / चंबा
राजकिय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल तेलका में आम सभा का आयोजन किया गया ।
इसकी अध्यक्षता स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने की ।
इसमें स्कूल प्रबंधन समिति के तीन साल का कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी का गठन किया गया ।
जिसमें सर्वसम्मति से राजेंद्र शर्मा को अध्यक्ष व इरशाद मुहम्मद को उपाध्यक्ष चुना गया ।
इसके अलावा अशोक कुमार को सचिव , ईंदू जगवान को वरिष्ठ महिला सदस्य , सतीश ठाकुर व व्यास देव को पदेन सदस्य के रूप चुना गया ।
इसके अलावा कमलेश कुमार , विमलो देवी ,पुन्नी देवी , विंदरो राम , जान मुहम्मद , लाम्बो देवी , रेखा देवी , नीलमा देवी , रमेश शर्मा , जर्म सिंह , शिव कुमार व सपना देवी को एस एम सी सदस्य के रूप में चुना गया ।
स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा व उपाध्यक्ष इरशाद मुहम्मद ने बताया कि वो स्कूल संबंधी सभी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से उठाते हुए उनका निदान करवाने हेतू प्रयासरत रहेंगे ।
इसके बाद एस एम सी की बैठक का भी आयोजन किया गया जिसमें दो प्रस्ताव पारित किए गए ।
जिसमें स्कूल में छठी से दसवीं कक्षा में छात्रों की संख्या अधिक होने के कारण टी जी टी नाॅन मैडिकल अध्यापक का एक अतिरिक्त पद सृजित करने व पिछली गली में जाले लगाने के बारे प्रस्ताव पारित किए गए ।
जिन्हे की उच्चाधिकारियों को सोंपा जाएगा ।
इस मौके पर स्कूल के अध्यापक कमलेश कुमार , अशोक कुमार , प्रेम राज चौहान , वीर सिंह , मनसा राम , रमेश कुमार , सुभाष कुमार , पवन देवल , अजय कुमार , अनिल कुमार के अलावा सदीक मुहम्मद , हंस राज , हरि सिंह , देस राज बसंत , रमेश कुमार , धर्मेन्द्र सूर्या , अशोक सुर्यांश , सुनील आर्यन , तारिक हुसैन , मुहम्मद अली , भरथू राम सहित लगभग 100 से अधिक अविभावक उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

**चुनावी हुंकार: जिला परिषद वार्ड गोरली-मडावग से ज्ञान ठाकुर ने ठोंकी ताल**

## **चुनावी हुंकार: जिला परिषद वार्ड गोरली-मडावग से ज्ञान...

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...