आवाज़ जनादेश
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि विधानसभा के बजट सत्र के दौरान नए स्पीकर को चुनने के साथ ही मंत्रिमंडल का विस्तार भी किया जा सकता है। केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष सभी पक्ष रखे जा चुके हैं। सीएम के इस बयान के बाद मंत्रिमंडल के तलबगारों की धुकधुकी बढ़ गई है। धर्मशाला से किशन कपूर के सांसद बनने और मंडी से अनिल शर्मा के मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कैबिनेट में शामिल होने के लिए भाजपा के कई विधायक जोर लगा रहे हैं। *प्रदेश में 25 फरवरी से बजट सत्र शुरू हो रहा है। नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव 26 फरवरी को होना है। यानी इसी बीच नए मंत्रियों का एलान भी हो सकता है।शुक्रवार को नूरपुर के लोनिवि विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत में सीएम जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। सीएम ने कहा कि प्रदेश की खस्ता माली हालत के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि सरकार कंजूसी से कर्ज ले रही है। लेकिन भाजपा की जगह आज सूबे में कांग्रेस सरकार होती तो कर्ज का बोझ 60 हजार करोड़ से ऊपर हो जाता। उन्होंने कहा कि वर्ष 1993 से 1998 के दौरान तत्कालीन कांग्रेस सरकार में कर्ज लेने की सारी सीमाएं लांघ दी गईं और इसके बाद से प्रदेश लगातार कर्ज के बोझ तले दबता चला गया।
बजट सत्र में स्पीकर के साथ हिमाचल को मिलेंगे नए मंत्री
Date: