आवाज जनादेश,तेज सिंह ठाकुर(चुराह)
भाजपा चुराह मण्डल ने सोमवार को जगत प्रकाश नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर खुशी का इजहार करते हुए मिठाई बांटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।
भाजपा चुराह मण्डल के महामन्त्री यश पाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नड्डा को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर हर्ष जताया तथा भंजराड़ू बाजार में मिठाइयां बांटी। यश पाल ने कहा कि भाजपा आज विशव का सबसे बड़ा संगठन है और एक छोटे से प्रदेश से संबंध रखने बाले जगत प्रकाश नड्डा इस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने है जो कि हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
हिमाचल भाजपा नड्डा औऱ बिंदल की अध्यक्षता में नया इतिहास रचेगी औऱ 2022 में 50 से ज्यादा सीटें जीत कर दौबारा सता में आएगी।
इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता तथा स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।