स्वतत्रंता दिवस को पैंशनर्ज को 5-10 -15 जारी करें प्रदेश सरकार -जय बिहारी भारद्वाज

Date:


सिविल पैंशनर्ज एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन कुल्लू की बैठक में उठाए सवाल

आवाज़ जनादेश कुल्लू, 11 अगस्त। सिविल पैंशनर्ज एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन को आस है कि पेंशनरों की लंबित मांगें 5, 10 व 15 को प्रदेश सरकार स्वतत्रंता दिवस को जारी करेगी। यह बात सिविल पैंशनर्ज एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन कुल्लू मंडल के प्रधान जय बिहारी भारद्वाज ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर के पैंशनर्ज की यह मांग लंबे अरसे से चली आ रही है। वे यहां सिविल पैंशनर्ज एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन कुल्लू की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार भी पूर्व सरकार की भांति आश्वासन ही दे रही है जिससे पैंशनर्ज मेें आक्रोश है। सिविल पैंशनर्ज एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन कुल्लू मंडल की मासिक बैठक मंडल प्रधान जय बिहारी भारद्वाज की अध्यक्षता मेें हनुमान मंदिर ढालपुर में संपन्न हुई। इस अवसर पर सर्व प्रथम बजौरा भींडी  के शेर सिंह ठाकुर के निधन  निधन पर दो मिनट का  मौन रखा गया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। वहीं, मंडल कार्यकारिणी सदस्यों,पैंशनर्ज एवं फैमिली पैंशनर्ज ने भी बैठक में बढ़चढ़ कर भाग लिया। जानकारी देते हुए कुल्लू मंडल के प्रधान जय बिहारी भारद्वाज ने बताया कि बैठक में निम्रलिखित प्रस्ताव पारित किए गए। उन्होंने बताया कि सरकार से आग्रह है कि बैठक में प्रदेश सरकार से मांग की गई कि पैंशनरों को हर माह 1000 रूपए चिकित्सा भत्ता प्रदान किया जाए। पैंशनरों को दो साल में एक बार एलटीसी की सुविधा प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि पैंशनर्ज के विभिन्न कार्यालयों में लंबित पड़े मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए धनराशी का प्राबधान किया जाए। यह भी मांग की गई कि एचआरटीसी के सम्मान कार्ड में 30 की जगह 50 फीसदी अनुदान दिया जाए। इस अवसर पर ढालपुर मैदान कुल्लू में सफाई अभियान भी छेड़ा गया। इस बैठक में राज्य संयुक्त सचिव सेस राम ठाकुर जिला प्रधान मोहर सिंह ठाकुर, महासचिव हिरा लाल ठाकुर, कोषाध्यक्ष बहादुर चंद, कुल्लू मंडल के महासचिव केजी शर्मा,उपप्रधान टेढी सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष तिर्थ राम राणा, चुनी लाल शर्मा, मंगल नेगी, शांता देवी, कुंदी देवी, मोहर सिंह सिस, जगेश्वर ठाकुर, दुर्वासा नंद, कौशल्या देवी, नरोत्तम ठाकुर, खिमें राम,आरपी शर्मा, केआर ठाकुर, राम सिंह, भाग चंद, राम लाल शर्मा, कुंदी देवी, आशा शर्मा, इंदू वाला गौडै, राम कृष्ण शर्मा,बली राम, वीर सिंह, मिसरू देवी, दुर्गा दास, धर्म चंद, भाग चंद, पिंता देवी,डूगले राम ठाकुर, दूर्गा दास, कर्म सिंह,धर्म चंद,खीमे राम,राम कृष्ण शर्मा,सरिता देवी,योग राज शर्मा, दुर्गा दास, शशीधर शर्मा,कर्म सिंह सहित अन्य पैंशनरज व फैमिली पैंशनर्ज उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में केशव नगर द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन सम्पन्न

हिंदू समाज की संगठन शक्ति, सांस्कृतिक चेतना और धर्म-सुरक्षा...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

धर्मशाला में पशुपालन विभाग के नए कार्यालय भवन का...

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर राज्य सरकार...