पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड प्राप्त करने का 8 अगस्त है अंतिम दिन

Date:

police-written-examination-last-chance-to-get-admit-card

0चम्बा(हिमाचल प्लस)पुलिस भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा को उत्तीर्ण कर चुके अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में भाग लेने हेतु जिन अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड प्राप्त नहीं हुआ है वे जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्बा से प्राप्त कर सकते हैं। 8 अगस्त के बाद किसी भी अभ्यर्थी को उसका एडमिट कार्ड नहीं दिया जाएगा और बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को पुलिस लिखित परीक्षा में भाग लेने की अनुमति नहीं होगी।

  • जिला पुलिस अधीक्षक चम्बा डॉ. मोनिका ने बताया कि 11 अगस्त को लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। चम्बा में लिखित परीक्षा के लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। चेस्ट नंबर 2 से लेकर 1350 तक के अभ्यर्थियों की परीक्षा राजकीय महाविद्यालय सुल्तानपुर चम्बा और चेस्ट नंबर 1351 से लेकर 4914 तक अभ्यर्थियों की परीक्षा राजकीय बहु-तकनीकी महाविद्यालय सरोल में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को उनके एडमिट कार्ड उनकी पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भेज दिए गए हैं तथा उन्हें लघु संदेश सेवा (एसएमएस) द्वारा भी सूचित किया गया है।
  • 11 अगस्त को होगी लिखित परीक्षा
  • यदि किसी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड उसकी ई-मेल पर प्राप्त नही हुआ है तो वह 8 अगस्त तक कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला चम्बा के दूरभाष नंबर 01899-225899 तथा 94188-67360 पर संपर्क कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा है कि अभ्यर्थी क्लिप बोर्ड, एडमिट कार्ड व बॉल पैन साथ लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचें। परीक्षा केंद्र में मोबाइल, स्मार्ट वॉच और गैजेट्स लेकर आना प्रतिबंधित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related