धोनी के सन्यास लेने पर चर्चाएं जोरो पर
15/07/2019
आवाज जनादेश
सहयोगी
आज तक केसरी
उत्तर प्रदेश
इलियास खान
ब्यूरो उत्तर प्रदेश
खबर-आफिस इंचार्ज
उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में क्रिकेट की दुनिया के बादशाह महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने की चर्चाएं जोरों पर है। महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट खेलना चाहिए या संन्यास ले लेना चाहिए इस पर आज फतेहपुर जिले के युवा क्रिकेट प्रेमियों से सवाल किया तो दुकान चला रहे संजीव जैन व कृष्ण कुमार चौरसिया ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी को अभी संन्यास नही लेना चाहिए। क्योकि जब तक वह फिट है उनको अभी देश के लिए खेलने की जरूरत है। वही क्रिकेट खेल रहे बच्चे से बात की गई तो माही को सन्यास नहीं लेना चाहिए। वहीँ बच्चो को क्रिकेट सीखा रहे महेंद्र ने बताया की देश के जाने माने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की संन्यास लेने की बात से हम दुखी है। हम लोगों का मानना है कि जब तक माही फीट है उनको खेलना चाहिए। क्योकि माही ने 25 साल बाद देश को वॉर्ड कप दिया। धोनी है तो क्रिकेट है इस बात पर बीसीसीआई को भी माही से संन्यास ना लेने की अपील करनी चाहिए। क्रिकेटर में धोनी विकेट कीपर के साथ बेस्ट बल्लेबाज भी है। हम लोग उनको ही देखकर क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं