Date:

भगेड़ के लिए चले अतिरिक्त बसें, खद्दर बस्ती को बने संपर्क मार्ग

07/07/2019

आवाज जनादेश
साहयोगी
आज तक केसरी
हिमाचल प्रदेश
पूजा मंडयाल
ब्यूरो मंडी
लडभड़ोल जनमंच के दौरान लोगों ने रखी समस्याएं,आईपीएच मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश……………..……….
जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र के लडभड़ोल स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परिसर में आयोजित जनमंच के दौरान लोगों ने सडक,पेयजल, बिजली इत्यादि से जुडी समस्याएं उठाईं सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने मौजूद अधिकारियों को समयबद्ध उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए जनमंच में भगेड़ गांव वासियों ने गांव के लिए अतिरिक्त बसें चलाने की मांग रखी जिसपर आईपीएच मंत्री ने कहा कि प्रदेश में बसों के साथ-साथ स्टॉफ की कमी है जिसे जल्द सरकार दूर करने जा रही है ताकि जरूरत के अनुरूप क्षेत्रों में अतिरिक्त बसें चलाई जा सकें उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग समस्या के कारण लोगों को हो रही दिक्कत सरकार के ध्यान में है तथा जल्द ही सरकार एक नई नीति लेकर आने वाली है ताकि इसका पक्का समाधान हो सके परिवहन व्यवस्था सुरक्षित हो और कोई भी गांव परिवहन सुविधा से वंचित न रहे इस दौरान खद्दर पंचायत वासियों ने हरिजन बस्ती के लिए संपर्क मार्ग बनाने की मांग रखी मंत्री ने इसे लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर 15 दिन के भीतर उचित कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए
सिमस निवासी गोविन्द राम ने पिछले तीन वर्षों से जमीन की निशानदेही न देने बारे मामला रखा जिस बारे उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को लताड़ लगाई तथा जल्द मामला हल करने के निर्देश दिए स्थानीय निवासी रूप सिंह ने परिवार रजिस्टर में अपना नाम भूप सिंह के बजाए रूप सिंह करने का मामला रखा जिस बारे उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को जल्द उचित कदम उठाने के निर्देश दिए मामले में अनावश्यक देरी पर पंचायत सचिव के विरूद्ध कार्यवाही को कहा

इन मेलो पर भी खबरे भेज सकते है👇🏻Pooja80news@gmail.com
awazjanadesh@gmail.com
खबरे देखने के लिए इस साइट को ओपन करें👇🏻www.awazjanadesh.in

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अतिक्रणकारियों के पंचायत चुनाव लड़ने पर विवाद:

हिमाचल प्रदेश पंचायती राज एक्ट 1994 की धारा 122(1)(c)...

मानसून से निपटने को प्रशासन अलर्ट, सड़कों की बहाली और आपदा प्रबंधन पर जोर

एसडीएम सभागार आनी में समीक्षा बैठक, विभागों को समन्वय...