लडभड़ोल जनमंच में आए 326 मामले

Date:


मंडी ब्यूरो , 7 जुलाई: सिंचाई एवं जनस्वाथ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में रविवार को जोगिन्दर नगर के लडभड़ोल में हुए जनमंच कार्यक्रम में जनमंच पूर्व अवधि और जनमंच दिवस पर विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 326 मामले प्राप्त हुए । इनमें से 81 शिकायतों का मौके पर निपटारा कर दिया गया है। शेष मामले मांगों से जुड़े थे जिनका समाधान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में यह भी अवगत करवाया गया कि प्री जनमंच के दौरान 46 मामले प्राप्त हुए, जिनमें विभिन्न विभागों से जुड़ी 9 समस्याएं और 37 मांगें थीं। इसके अलावा जनमंच दिवस पर कुल 280 आवेदन प्राप्त हुए।
वहीं जनमंच दिवस पर हिमकेयर के 5 कार्ड और आयुष्मान भारत योजना के तहत 3 कार्ड बनाए गए। एक विवाह प्रमाण पत्र, 8 ड्राइविंग लाइसेंस, 15 विभिन्न राजस्व प्रमाण पत्र, शपथ पत्र, 6 म्यूटेशन मामले, 7 पेंशन फार्म भरे गए। इस मौके पर हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना में 50 एलपीजी गैस कनेक्शन दिए गए और 6 राशन कार्ड बनाए गए।
इस मौके स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 117 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए 67 दिव्यांगों की जांच की गई।
इसके अलावा आयुर्वेद विभाग ने शिविर लगा कर 81 लोगों की स्वास्थ्य जांच की।
कार्यक्रम में विभागों ने प्रदर्शनियां लगाकर लोगों को संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। 
इस अवसर पर सांसद राम स्वरूप शर्मा, स्थानीय विधायक प्रकाश राणा, उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर, अतिरिक्त उपायुक्त आशुतोष गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुनीत रघु, एसडीएम जोगिन्दर नगर अमित मेहरा सहित सभी विभागों के जिला स्तर के अधिकारी पंचायती राज संस्थानों के जन प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में संबंधित पंचायतों के लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...