मुख्यमंत्री नई दिल्ली में 80 देशों के हेड ऑफ मिशनज को करेंगे संबोधित

Date:

आवाज़ जनादेश / मुख्य सचिव बी.के. अग्रवाल ने आज नई दिल्ली में जानकारी दी कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 10 जुलाई 2019 को लगभग 80 देशों के हेड ऑफ मिशनज (राजदूतों) को नई दिल्ली में राज्य में 7 और 8 नवंबर 2019 को प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के विषय पर संबोधित करेंगे।

मुख्य सचिव ने आयोजन से सम्बन्धित व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के आर्थिक सम्बन्ध मंत्रालय के सचिव (भारत सरकार) टी. एस. तिरुमूर्ति से मुलाकात की।

बी.के. अग्रवाल ने कहा कि हेड ऑफ मिशनज के साथ मुख्यमंत्री की बैठक से हिमाचल प्रदेश को अन्य देशों से निवेश आकर्षित करने में मदद मिलेगी। ग्लोबल इंवेस्टरर्ज मीट को सफल बनाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों के राजदूतों के साथ सत्र के दौरान निवेशकों को आकर्षित करने के लिए उन्हें राज्य की निवेश क्षमताओं बारे में जागरूक करने के लिए एक विस्तृत प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संभावित निवेशकों के प्रश्नों को स्पष्ट करने के लिए एक प्रश्न-उत्तर सत्र भी होगा।

विदेश मंत्रालय के सचिव ने बैठक को विदेश मंत्रालय तत्वावधान में आयोजित करने पर सहमति व्यक्त की है। उन्होंने आयोजन के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में केशव नगर द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन सम्पन्न

हिंदू समाज की संगठन शक्ति, सांस्कृतिक चेतना और धर्म-सुरक्षा...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

धर्मशाला में पशुपालन विभाग के नए कार्यालय भवन का...

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर राज्य सरकार...