हिमाचल प्रदेश के कलाकारों को अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य, जिला स्तर के मेलों तथा सार्वजनिक या शासकीय उत्सवों में प्राथमिकता देने के लिए भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल के कलाकारों के पंजीकरण हेतु एक सांस्कृतिक नीति बना रहा है। इसके लिए हिमाचली कलाकारों का पंजीकरण किया जा रहा है। इच्छुक कलाकारों से 30 मई तक आॅनलाइन या आॅफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला भाषा अधिकारी सुनीला ठाकुर ने बताया कि कलाकार अपनी विधा के अनुरूप आॅनलाइन या आॅफलाइन पंजीकरण के लिए निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन कर सकते हैं। यह प्रपत्र गेयटी थिएटर की वैबसाइट गेयटी डाॅट इन या भूरि सिंह संग्रहालय चंबा की वेबसाईट भूरि सिंह म्यूजियम चंबा डाॅट इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है। इच्छुक कलाकार इन दोनों वैबसाइटों से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। सभी जिला भाषा अधिकारी कार्यालयों से भी ये प्रपत्र प्राप्त किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला भाषा अधिकारी कार्यालय कुल्लू के दूरभाष नंबर 01902-222406 पर संपर्क किया जा सकता है।
जीकरण के लिए 30 मई तक आवेदन करें कलाकार
Date:


