आवाज़ जनादेश ब्यूरो शिमला : सता छीन जाने के बाद कांग्रेस बिना पानी की मछली की तरह छटपटाती रही है यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शशि दत, सह मीडिया प्रमुख रवि मैहता ने जारी एक बयान में कहा कि कांग्रेस के नेताओं को प्रदेश व देश की जनता ने जब से सबक सिखाना शुरू किया है और केन्द्र व प्रदेश की सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया है तब से कांग्रेसी नेता सत्ता सुख के बिना मछली की तरह छटपटा रही हैं |
आजकल कांग्रेस का हर नेता भाजपा के सांसदों से हिसाब मांगने में लगे हैं। जब की कांग्रेस के राजमें विश्व के सबसे बड़े घोटाले हुए है पूरी दुनिया के सामने भारत की छवि को धुमिला करने वाले आज की मुहु से हिसाब मांग रहे है | कांग्रेस को देश की जनता ने 10 साल दिए जिसमे घोटालो के सिवा और कुछ भी देश को नही दिया , हाँ 1.76 हजार करोड़ का 2जी व कोल घोटाले जरुर किया है | यदि कांग्रेस देश हित में राजनीती करती है तो इन घोटाले करने वालो का घेराव क्यों नहीं करती ? कोयला घोटाला एक लाख पच्चासी हजार करोड़ और यूपीए सरकार में हुए सभी घोटालेबाजों का घेराव कांग्रेस के नेता क्यों नहीं करते।
भाजपा नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा है कि जब मर्जी जिस भी मंच पर कांग्रेसी चाहें वो खुली बहस के लिए तैयार हैं। भाजपा के शासनकाल में देश व प्रदेश में भरपूर विकास हुआ है जिसका जीता जागता सबूत है कि भाजपा की केन्द्र की 4 साल की सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि अगर हिसाब मांगना है तो कांग्रेस के लोग अपने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से हिसाब मांगे कि किस तकनीक से उन्होनें अपने बगीचे की कमाई दो साल में लाखों से करोड़ों में पहुंचाई व किस तकनीक से स्कूटर व तेल के टैंकरो से सेब की ढुलाई की।
भाजपा की देश व प्रदेश में सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है। जो काम कांग्रेस अपने 50 साल के शासनकाल में नहीं कर पाई उससे अधिक काम भाजपा की केन्द्र सरकार ने अपने 4 सालों के शासनकाल में कर दिए हैं।
भाजपा नेताओं ने कहा कि यह घेराव केवल कांग्रेसियों की सत्तावहीनता की छटपटाहट है और कुछ नहीं। परन्तु प्रदेश व देश की जनता सब कुछ जानती है और जिस प्रकार से प्रदेश में जयराम सरकार काम कर रही है इससे यह तय है कि आने वाले लोक सभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर विजय प्राप्त करेगी।