रांची /विहार – राजधानी रांची रेलवे स्टेशन में गुमला जिले की नाबालिग लड़कियों को तस्करी कर दिल्ली ले जाया जा रहा था समय रहते थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह के द्वारा इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक गुमला दी गई पुलिस अधीक्षक गुमला अंशुमान कुमार के द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को मानव तस्करी की बात से अवगत कराया गया तत्काल वरीय पुलिस अधीक्षक रांची श्री अनीष गुप्ता ने अपनी त्वरित कार्य बल को प्रवीण तिवारी के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन में जाकर सत्यापन करने का निर्देश दिया/
सत्यापन के क्रम में 6 लड़कियों को रांची रेलवे स्टेशन में पकड़ा गया पूछताछ में उन लोगों ने बताया की घर में डांट पड़ने पर दिल्ली काम करने के लिए जा रही है, स्थानीय स्तर पर रोजगार का कोई साधन नहीं है और उन्हें अपना पेट भरने के लिए कोई दूसरा रास्ता नहीं नजर आ रहा था तब राधा उर्फ जीवंती के द्वारा काम दिलवाने के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था। बरामद सभी लड़कियों को रेलवे जीआरपी में CWC रखकर पूछताछ कर रही है और गुमला जिले की पुलिस टीम रांची के लिए निकल चुकी है। बरामद सभी युवतियों का नाम इस प्रकार है 1-जीवंती केरकेटा उर्फ राधा उम्र18 वर्ष( पिता-बंधन केरकेटा)केराडीह,रायडीह।
2-सुसिता केरकेटा ,15( पिता-बंधन केरकेटा)केराडीह,रायडीह।
3-पूजा बेक ,15 (पिता-कलेश्वर बेक)केराडिह,रायडिह।
4-स्वाति लकड़ा, 15( पिता-रतिया लकडा़)केराडिह,रायडीह
5-होलीका बेक,16( पिता सुभाष बेक) ग्राम- केराडीह बरटोली थाना रायडीह
6-शांति बेक,32( पति-जगदीश बेक) ग्राम-मांझाटोली ,थाना-रायडीह। सभी गुमला जिला की रहने वाली है, आनंद विहार ट्रेन से यह लोग रांची स्टेशन से दिल्ली जाने वाली थी।