सपनों के सौदागर हैं नरेंद्र मोदी- कांग्रेस

Date:

कांग्रेस की विचारधारा रखने वाले भी खा गए थे गच्चा: कांग्रेस

आवाज़ जनादेश /सोलन/   हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल नेसोलन में कहा कि भारत में सपनों का सौदागर आया है और वो भारतवासियों को सपनों की दुनिया में ले गया | उन्होंने कहा की जनता से वायदे किए थे  कि भाजपा के सता  में आते ही  महंगाई कम हो जाएगी|  बीते दिनों सोलन में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया|जिसमे  हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस  प्रभारी रजनी पाटिल व सह प्रभारी गुरकिरत सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे| इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री, स्थानीय विधायक धनीराम शांडिल्य भी मौजूद रहे|  सम्मेलन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारी जोश के साथ भाग लिया| इस मौके पर सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाया और कहा कि कुछ दिनों से पार्टी के नेताओं के बीच विचारों में खटास नजर आ रही थी जिसे अब खत्म कर दिया गया है और यही वजह है कि आज सभी बड़े नेता एक मंच पर नज़र आ रहे हैं|

सुखविंद्र सिंह सुक्खू और वीरभद्र सिंह को देख कर ऐसा प्रतीत हुआ कि दोनों नेताओं ने अपनी अपनी तलवारें म्यान में रख ली है, जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू की राजनीतिक मुश्किलें खत्म हो रही हैं और उनका विरोध करने वाला कोई नहीं है|

इस मौके पर प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि भारत में सपनों का सौदागर आया और जो भारतवासियों को सपनों की दुनिया में ले गया और वायदे किए कि भाजपा के शासन में आने से महंगाई कम हो जाएगी | भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा. महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में केशव नगर द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन सम्पन्न

हिंदू समाज की संगठन शक्ति, सांस्कृतिक चेतना और धर्म-सुरक्षा...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

धर्मशाला में पशुपालन विभाग के नए कार्यालय भवन का...

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर राज्य सरकार...