कसौली विधानसभा क्षेत्र में स्थापित होंगे 50 हैंडपम्प- महेन्द्र सिंह

Date:

कसौली विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की सभी योजनाओं की समयबद्ध समीक्षा – महेन्द्र सिंह ठाकुर

सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, बागवानी तथा सैनिक कल्याण मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि जनहित एवं विभिन्न पेयजल तथा सिंचाई योजनाओं के सवंर्द्धन के दृष्टिगत सोलन जिले के कसौली विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की सभी योजनाओं की समयबद्ध समीक्षा की जाएगी। महेन्द्र सिंह ठाकुर आज कसौली विधानसभा क्षेत्र के तहत कुम्हारहट्टी में स्थानीय भाजपा मण्डल एवं लोगों द्वारा आयोजित स्वागत समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

महेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बेहतर पेयजल एवं सिंचाई सुविधाएं प्रदान करने के लिए संकल्पबद्ध है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए मुख्यमन्त्री जयराम ठाकुर ने अपने पहले ही बजट में अनेक भविष्योन्मुखी योजनाएं प्रस्तुत की हैं। महत्वाकांक्षी ‘जल से कृषि को बल’ योजना के तहत अगले पांच वर्षों में 250 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। योजना के तहत प्रदेश में चैक बांध एवं तालाब निर्मित किए जाएंगे। प्रदेश में पेयजल योजनाओं पर इस वर्ष 275 करोड़ करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। वर्ष 2018-19 में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 2572 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र में आवश्यकतानुरूप 50 हैंडपम्प भी समयबद्ध सीमा में स्थापित किए जाएंगे।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर का कसौली विधानसभा क्षेत्र में स्वागत करते हुए उन्हें क्षेत्र की पेयजल एवं सिंचाई आवश्यकताओं सें अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न पेयजल तथा सिंचाई योजनाओं का संवर्द्धन किया जाना आवश्यक है ताकि भविष्य की मांग के अनुरूप इन योजनाओं से लाभ प्राप्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का कसौली न केवल प्रदेश का प्रमुख पर्यटन स्थल है अपितु हिमाचल का प्रवेश द्वार एवं प्रथम औद्योगिक क्षेत्र परवाणु भी यहीं है।

इससे पूर्व सोलन विधानसभा क्षेत्र के ओच्छघाट में भी सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री का भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, जिला भाजपा उपाध्यक्ष चितरंजन स्याल, जिला भाजपा महामन्त्री नरेन्द्र ठाकुर, मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा, भाजपा मण्डल कसौली के उपाध्यक्ष हीरा नंद कश्यप, सचिव भीम सिंह, मीडिया प्रभारी चंदन शर्मा, शक्ति केन्द्र सुल्तानपुर के प्रधान यशपाल ठाकुर, जोगेन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के निदेशक जोगेन्द्र स्याल, भाजपा महामन्त्री हीरानंद शर्मा, ग्राम पंचायत बोहली की प्रधान कमलेश, ग्राम पंचायत कोरों कैंथली की प्रधान रेखा कश्यप, ग्राम पंचायत चेवा के उपप्रधान मुकेश ठाकुर, भाजपा तथा भाजयुमो के पदाधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति, वरिष्ठ अधिकारी तथा क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मध्य जोन के 43,875 युवा दिखाएंगे दमखम, पांच जिले चार मैदान

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला हिमाचल के मध्य...

HRTC बस में ऑनलाइन टिकट ले रहे यात्री, 75 फीसदी सवारियां ऐसे कर रही भुगतान

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला हिमाचल पथ परिवहन...

रोबोटिक सर्जरी पर धर्मशाला में होगा फैसला

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला शीतकालीन प्रवास के...