हमीरपुर— पूर्व सैनिकों के 700 से अधिक पदों पर जनवरी 2018 में प्रस्तावित भर्ती पर संकट मंडरा गया है। कैबिनेट के फैसले के बाद लगी निगम व बोर्ड की भर्ती प्रक्रिया पर रोक ने सैनिक बोर्ड में हलचल पैदा कर दी है। हालांकि सैनिक बोर्ड को भर्ती न किए जाने संबंधी लिखित आदेश जारी नहीं हुए हैं। अब बोर्ड असमंजस में है कि पूर्व सैनिकों की भर्ती आयोजित करे या नहीं। इस बारे में प्रदेश सरकार से स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा गया है। सैनिक बोर्ड ने निगम व बोर्ड द्वारा भर्ती पर रोक के निर्णय के दूसरे दिन ही राज्य सरकार को इस बारे में पत्राचार किया है।
पूर्व फौजियों की भर्ती पर लटकी तलवार! नई सरकार के फैसले से सैनिक कल्याण बोर्ड भी असमंजस में
Date: