हिमाचल हिन्दी सेवा श्रृंखला की 25 से अगस्त तीसरी कड़ी

Date:


धर्मशाला 22 अगस्त, 2019: हिमाचल कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी के सहयोग से रचना साहित्य एवं कला मंच, पालमपुर 25 अगस्त को प्रातः 10ः30 बजे सलेशियल पब्लिक हाई स्कूल, राजपुर में हिमाचल के दिवंगत हिन्दी साहित्य सेवी श्रंृखला की तीसरी कड़ी के रुप में साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन करेगी। इस बार की कड़ी विख्यात साहित्यकार स्वर्गीय प्रेम भारद्वाज को समर्पित होगी।
      यह जानकारी देते हुए रचना साहित्य एवं कला मंच के अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार फुल्ल ने बताया कि गोष्ठी में प्रदेश भर के 25 लेखक भाग लेंगे। स्वर्गीय भारद्वाज के व्यक्तित्व एवं कृतित्व विषय पर ख्यातिलब्ध वरिष्ठ ग़ज़ल लेखक पवनेन्द्र पवन अपना शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे। कांगड़ा की प्रसिद्ध गज़ल त्रयी के एक अन्य महत्वपूर्ण हस्ताक्षर द्विजेन्द्र द्विज इस अवसर पर विशेष अतिथि होंगे। चर्चा-परिचर्चा में भाग लेने वालों में पीसीके प्रेम, डॉ. गौतम व्यथित, चन्द्ररेखा डढवाल, सुदर्शन भाटिया, सरोज परमार, चिन्तक विश्लेषक अजय पाराशर, कल्याण जग्गी, कथाकार त्रिलोक मेहरा, सुमन शेखर, डॉ. अरविन्द ठाकुर, डॉ. स्वीटी ठाकुर, डॉ. सुदर्शना भटेड़िया, डॉ. विजय पुरी, डॉ. आशु जेठी, अर्जुन कन्नौजिया, जतिन्द्र शर्मा, शक्ति चन्द राणा, सत्येनन्द्र शर्मा, हिना चिन्नौरिया, डोलमा भारद्वाज, ममता सूद, कमलेश सूद, अनन्या सूद, पूनम कपूर, अरुण नागपाल आदि रहेंगे ।
      उन्होंने बताया कि डॉ. प्रेम भारद्वाज के भाई डॉ. चान्द इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार फुल्ल करेंगे। शोधपत्र प्रस्तुति के बाद लघु कवि गोष्ठी आयोजित की जाएगी। हिमाचल के दिवंगत हिन्दी सेवियों पर शोधपत्र माला कार्यक्रम के आयोजन से जहां हिन्दी साहित्य में हिमाचल के योगदान को रेखांकित करने में सहायता मिल रही है, वहीं युवा पीढ़ी को भी उनके योगदान की जानकारी प्राप्त हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related