लाखों बागवानों में मात्र नौ सौ को मिला हेल नेट: धूमल

Date:

 शिमला /प्रो० प्रेम कुमार धूमल ने कहा की प्रदेश में लाखों किसान, बागवान और फूल उत्पादक हैं, कांग्रेस की सरकार ने आते ही कहा एंटी हेल गन काम के नहीं, हेल नेट के लिए सब्सिडी दी जाएगी|  लेकिन जब हमने विधानसभा में सवाल उठाया तो पता चला की कांग्रेस की सरकार में पूरे प्रदेश के बारह जिलों में मात्र नौ सौ लोगों को हेल नेट मिला है| हेल नेट की लाखों की सब्सिडी कहाँ चली गयी,  जो सडकें हमने बागवानों के बगीचों तक पहुंचाई थी वह टूट गयी उनकी मुरम्मत नहीं हुई| और तो और डिपो में जो राशन मिलता था, अब वह भी पूरी वस्तुएं नहीं मिलती| पूर्व मुख्यमंत्री प्रो० प्रेम कुमार धूमल ने शनिवार को प्रचार अभियान की रामपुर  से शुरुआत करते हुए मंदी के पंडोह और सरकाघाट में तीन जगह विशाल जनसभाओं को सम्बोधित किया| प्रो० धूमल ने रामपुर में कहा की इस  क्षेत्र के लोगों ने बहुत वर्षों तक एक व्यक्ति के कारण एक पार्टी को अपना विशवास दिया लेकिन बदले में इस क्षेत्र को लोगों को मिला क्या,  उन्होंने कहा की लोकतंत्र की शक्ति तो देखो आज रामपुर के बाजार में नारे लग रहे हैं की रजवाड़ा शाही नहीं चलेगी|  धूमल ने कहा कि पांच वर्ष पूर्व विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने क्या क्या वायदे घोषणा पत्र में किये थे और उनमें से क्या पूरे हुए हैं यह सारा प्रदेश जनता है| जो पूर्व की सरकारों में मिलता था वह भी मिलना बंद हो गया| भाजपा की पूर्व प्रदेश सरकार में हम स्कूल में पढने वाले बच्चों को साल में दो-दो बार वर्दी देते थे और सौ-सौ रूपए साथ में सिलाई के लिए देते थे, बच्चों की वर्दी मिलती थी वह बंद हो गयी, कोलेज के छात्रों के उपर रूसा लगा दिया, ना प्रोफेसर्ज हैं, न भवन हैं, ना प्रयोगशालाएं हैं,  कौन जिम्मेवार है इस सब के लिए, कोलेज में पढने वाले बच्चों का भविष्य अन्धकार मय कर दिया| बेरोजगार नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी, लेकिन मिला नहीं |  चार दिन पहले मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट किया कि 31 सितम्बर तक सोलाह हजार एक सौ उनचास नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता दे दिया| तब मैंने भी उस पर ट्वीट किया कि सितम्बर में 31 दिन होना कब से शुरू हो गये| सोशल मीडिया पर मेरा ट्वीट आते ही उन्होंने जनता को गुमराह करने के लिए डाला अपना ट्वीट डिलीट कर दिया| धूमल ने कहा की कांग्रेस ने पांच वर्ष सत्ता में रह कर जनता को गुमराह करने का ही काम किया है| धूमल ने कहा की इस सरकार में कर्मचारियों को चार प्रतिशत और एक प्रतिशत डीए लेने के लिए दस दस महीने तक इन्तजार करना पड़ा है|  पूर्व सीएम ने कहा की जहां भी वह जा रहे हैं, वहां रिटायर्ड कर्मचारी उनसे मिल रहे हैं, विशेष कर एच आर टी सी के पेंशन धारकों को छ: छ: महीने की पेंशन नहीं मिली| जिसके घर की रोटी केवल पेंशन से चलती होगी वह खायेगा क्या, बच्चों को कैसे पढ़ायेगा? कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग को ठगा है| कर्मचारी प्रदेश का सबसे प्रबुद्ध वर्ग है, पांच साल में उन्होंने जो माँगा हमने दिया था| चार नौ चोदह का लाभ 2009 से दे दिया था|  वीरभद्र सिंह ने 2012 के चुनावों से पहले कहा था कि में आऊंगा तो 2006 से दूंगा| सबसे पढ़े लिखे वर्ग को भी गुमराह कर दिया| सत्ता में आकर कर्मचारियों को चार नौ चोदह का लाभ 2012 से दिया वो भी पूरा इम्प्लीमेंट नहीं हुआ| कर्मचारी नौ नवम्बर का इन्तजार कर रहे हैं कब नौ नवम्बर आये और वह कमल का बट्टन दबा कर भाजपा को जितायें|

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

धर्मपुर में साईं इटरनल फाउंडेशन का निशुल्क मेडिकल कैंप, 500 से अधिक लोगों ने करवाई जांच

धर्मपुर (मंडी) क्षेत्र में सामाजिक सेवा की मिसाल पेश करते...

ग्रामीण संसद के लिए 79676 नामांकन, कांगड़ा में 14590 ने भरा परचा, पांगी का आंकड़ा अभी बाकी

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव...