ग्राम सभा के कोरम को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों को दी महत्वपूर्ण जानकारी

Date:

धर्मपुर(मंडी)
पंचायत प्रतिनिधियों के लिए आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में दूसरे मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिला पंचायत अधिकारी हरि सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को ग्राम सभा की बैठकों के संचालन, कोरम और आवश्यक प्रक्रियाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
हरि सिंह ठाकुर ने बताया कि अब पंचायतों में आयोजित होने वाली ग्राम सभा की बैठकों में मतदाताओं की संख्या के आधार पर कोरम का विशेष ध्यान रखना होगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि यदि किसी पंचायत में 1000 मतदाता हैं तो पहली ग्राम सभा की बैठक में कम से कम 100 मतदाताओं की उपस्थिति आवश्यक होगी। वहीं दूसरी ग्राम सभा में 50 मतदाताओं की उपस्थिति जरूरी होगी।
उन्होंने कहा कि यदि दूसरी ग्राम सभा में 50 सदस्य उपस्थित नहीं होते हैं तो भी कम से कम 30 मतदाताओं की उपस्थिति अनिवार्य होगी। 30 से कम उपस्थिति होने की स्थिति में ग्राम सभा का कोरम पूरा नहीं माना जाएगा। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि ग्राम सभा की बैठकों के आयोजन से पहले संबंधित नियमों और प्रक्रियाओं की पूरी जानकारी रखें, ताकि बैठकों में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या उत्पन्न न हो।
प्रशिक्षण शिविर में पंचायत प्रतिनिधियों को ग्राम सभा की बैठक बुलाने, कोरम पूरा करने तथा पंचायत कार्यों को नियमानुसार संचालित करने के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर बीडीओ धर्मपुर सौरभ ठाकुर, पंचायत निरीक्षक संजय पराशर, एसईवीपीओ बालम राम, पंचायत सचिव सुनील बरवाल और सीओ सुरेश कौंडल सहित अन्य अधिकारी एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

एसजेवीएन ने अपनी 38वीं वार्षिक आम बैठक का आयोजन किया

एसजेवीएन ने अपनी 38वीं वार्षिक आम...

धर्मपुर के अस्पतालों पर खर्च किए (छयालिस) 46 करोड़ का श्वेत पत्र जारी करे विधायक : रजत ठाकुर

धर्मपुर (मंडी) धर्मपुर से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी भाजपा...