सरी से गरली, अंसवाई और शेरपुर लिंक रोड़ों और बस सेवा बहाली के लिए किसान सभा ने उठायी मांग

Date:

रामलाल की अगुवाई में गठित हुई पँचायत कमेटी,5 सितंबर को सजायाओपीपलू में बनेगी रणनीति
धर्मपुर, (मंडी)
धर्मपुर खण्ड की ग्राम पंचायत सरी में किसान सभा का गठन खण्ड सयोंजक भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में किया गया।जिसमें सूबेदार राम लाल को प्रधान, ख़्याली राम को वरिष्ठ उपप्रधान, तारा चन्द को उप प्रधान कृष्ण देव गुलेरिया को सचिव रणजीत सिंह और गुलाब सिंह को सह सचिव और प्रताप सिंह को कोषाध्यक्ष, रुपलाल गुलेरिया, हंसराज गुलेरिया औऱ रामचन्द्र को सलाहकार तथा सुरेन्द्र, सूरत सिंह, अमरचन्द भारती, कश्मीर सिंह, जगदीश,बीरी सिंह, नत्था सिंह, भूप सिंह, कमर सिंह, रोशन लाल, केडी गुलेरिया, सुरेश कुमार,पवन कुमार, रमेश शर्मा, रमेश कुमार, यशपाल, धर्मपाल, नेक राम, प्रकाश,संजय ठाकुर,ओमानन्द, सपना, शोमा, मीनू इत्यादि को कमेटी सदस्य चुना गया।
बैठक में स्थानीय मुद्दों व समस्याओं पर चर्चा की गई और निर्णय लिया गया कि सरी से गरली वाया ब्रेहल और वाया खेहन्डर, सरी से अंसवाई और शेरपुर वाया ख़ाहबर जो लिंक रोड बने हुए थे वे चार साल से बन्द पड़े हैं लेकिन उन्हें बहाल करने के लिए कोई कार्यवाई विभाग और विधायक नहीं कर रहा है।जिससे स्थानिय जनता को चार पांच गुण ज़्यादा सफ़र करके जाना पड़ रहा है।इसके अलावा सरकाघाट से सरी के लिए आया जोढन लौंगनी चलने वाली बस बन्द होने से जनता को बहुत ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है लेकिन पथ परिवहन निगम सरकाघाट और धर्मपुर के अधिकारी कभी बस कभी स्टाफ और आजकल टायर न होने के कारण लगभग दो दर्ज़न रूटों पर बसें नहीं भेज रहे हैं।इससे ऐसा लगता है कि अब बसें चलाने के लिए टायर लोगों को स्वयं ख़िरीद कर लगाने पड़ेंगे।ये बहुत ही चिंता और लापरवाही का विषय है जिस पर यहां के विधायक भी कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।सरी स्कूल में प्रिंसिपल और तीन प्राध्यापकों के पद ख़ाली पड़े हैं, रसोई गैस की सप्लाई मनमर्ज़ी से आती है जबकि पहले रूट चार्ट के आधार पर आती थी।लौंगनी सरी सड़क पर लग रही सुरक्षा दीवार धीमी गति से लग रही है जिससे वहां पर कभी भी दुर्घटना हो सकती है। सड़कों में पड़ें कलवर्ट और नालियां बन्द हैं,सरी में रेगुलर पटवारी नहीं है और बिजली की सप्लाई भी बाधित रहती है।बंदरों और जंगली जानवरों की समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हो रहा है।इसके अलावा और भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिनके लिए आवाज़ उठाने और अभियान चलाने के लिए हिमाचल किसान सभा का गठन किया गया है जो 5 सितंबर को सजाओपीपलू में होने वाले खण्ड सम्मेलन में बनने वाली योजना के तहत अगली कार्यवाई करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नड्डा से मिलीं भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व महामंत्री वंदना गुलेरिया, कुशलक्षेम जाना

भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व महामंत्री एवं हिमाचल...