विद्युत पेंशनर फोरम के धर्मपुर यूनिट की महत्वपूर्ण बैठक कर्मचारी यूनियन के पूर्व प्रदेशाअध्यक्ष व विद्युत पेंशनर फोरम के सक्रिय सदस्य कामेश्वर दत्त शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न

Date:

धर्मपुर (मंडी)
विद्युत पेंशनर फोरम के धर्मपुर यूनिट की महत्वपूर्ण बैठक कर्मचारी यूनियन के पूर्व प्रदेशाअध्यक्ष व विद्युत पेंशनर फोरम के सक्रिय सदस्य कामेश्वर दत्त शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में पेंशनरों के लंबित वित्तीय लाभों पर गंभीर चर्चा की गई और बोर्ड प्रबंधन वर्ग से और प्रदेश सरकार से पुरजोर मांग की गई की विद्युत बोर्ड के पेंशनरों के सभी लंबित वित्तीय लाभों को शीघ्र जारी किया जाए जिसमें 01/01/2016 से मार्च 2022 वर्ष की अवधि के दौरान रिटायर कर्मचारियों को आज दिन तक संशोधित वेतनमान की रिवाइज लिव इन कैशमेंट,ग्रेच्युटी और कम्यूट की बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया। और ना ही हिमाचल सरकार के आदेश के अनुसार 31/12 2015 से पहले रिटायर पेंशनरों को बकाया राशि का भुगतान भी नहीं किया गया । इसके विपरीत विद्युत बोर्ड प्रबंधन के वर्ग ने 4 अप्रैल 20 26 को एक आदेश जारी किया की जो कर्मचारी जिन्होंने वर्क चार्ज के रूप में अपनी सेवाएं बिजली बोर्ड में दी है उनको वर्क चार्ज अवधि का कोई भी फाइनेंशियल बेनिफिट नहीं दिया जाएगा। जिस कारण पेंशनरों को हजारों रुपए की रिकवरी करवाना पड़ रही है बोर्ड का प्रबंधन बर्ग इस आदेश को तुरंत प्रभाव से निरस्त करें ।क्योंकि वर्ष 1990 के दशक में जब हर घर को रोशन करने का लक्ष्य हिमाचल सरकार और बोर्ड प्रबंधन वर्ग ने रखा था।ज्यादातर वर्कचार्ज कर्मचारी उस समय के हैं जिन्होंने हर घर को रोशन करने में अपना अहम योगदान दिया था। विद्युत बोर्ड में कर्मचारियों की घटती संख्या के मध्य नजर रखते हुए सरकार शीघ्र स्थाई भर्तियां विद्युत बोर्ड में शुरू करने पुरानी पेंशन बहाल करने बिजली बोर्ड में सम्राट मीटर लगाने की एक तरफा प्रक्रिया को बंद करने की मांग भी प्रमुखता से की गई इस अवसर विद्युत पेंशनर फॉर्म हमीरपुर के जिला सह सचिव जितेंद्र धीमन भी विशेष रूप से शामिल हुए एवं पेंशनरफॉर्म यूनिट धर्मपुर के सचिव प्रेम चंद शर्मा उप प्रधान परमा नंद सकलानी, रोशन लाल, गिरधारी लाल, प्रभु दयाल कोंडल हंस राज, जय सिंह, अमृत लाल,हम राज, सलामत खान,प्रभद्याल ठाकुर,बाला खान, नसीब खान, व अन्य पेंशनर ने भाग लिया
जतिंदर धीमन,डिप्टी जनरल सेक्रेटरी,विद्युत पेंशनर फॉर्म, जिला हमीरपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सरी से गरली, अंसवाई और शेरपुर लिंक रोड़ों और बस सेवा बहाली के लिए किसान सभा ने उठायी मांग

रामलाल की अगुवाई में गठित हुई पँचायत कमेटी,5 सितंबर...

नड्डा से मिलीं भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व महामंत्री वंदना गुलेरिया, कुशलक्षेम जाना

भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व महामंत्री एवं हिमाचल...