शिमला 19 अगस्त,अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष डॉक्टर विक्रांत भूरिया ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह पूरी तरह आदिवासी विरोधी है।

Date:

आज जिस प्रकार से आदिवासी समाज के लोगों पर अत्यचार हो रहें है वह बहुत ही चिंता की बात है।
आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस आदिवासी विभाग की नव नियुक्त अध्यक्ष लाहौल स्पीति की विधायक सुश्री अनुराधा राणा के पदभार ग्रहण करने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए डॉक्टर विक्रांत भूरिया ने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों के लोगों के हितों की रक्षा के लिये कांग्रेस ने कई कानून बनाये पर केंद्र में भाजपा नेतृत्व सरकार ने कभी भी इन कानूनों का लाभ आदिवासी समाज व उनके लोगों को नही दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा तो आदिवासी के नाम से ही नफरत करती है। यही बजह है कि आदिवासी दिवस जो 9 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है उसके लिए देश के प्रधानमंत्री व भाजपा नेताओं से एक भी शब्द उनके मुंह से नही निकलता।
डॉक्टर भूरिया ने कहा कि राहुल गांधी आदिवासी क्षेत्रों के विकास व उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा है कि देश में राहुल गांधी का संदेश है कि आदिवासी समाज से देश मे लीडर बनाएं जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश में एक बड़ा आदिवासी सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें राहुल गांधी को विशेष तौर पर आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस समय देश मे 47 लोकसभा क्षेत्र आदिवासी है और उनमें 15 लोकसभा क्षेत्रों में कांग्रेस की मजबूत पकड़ है। उन्होंने दावा किया कि 2029 के लोकसभा चुनावों में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी और देश के प्रधानमंत्री राहुल गांधी होंगे। उन्होंने आदिवासी कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों का आह्वान किया कि उन्हें पहले अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लानी होगी।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने विशेष अतिथि शिरकत करते हुए अनुराधा राणा को इस पदभार की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि आदिवासी विभाग कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिये एकजुट होकर कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि विभाग में कर्मठ कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारिया दी जानी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पार्टी में सदस्यता अभियान की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि संगठन में नए व ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिया जाना चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने इस दौरान कहा कि अनुराधा राणा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि अनुराधा राणा को पहली प्रदेश महिला अध्यक्ष बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में आदिवासी कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।
इस दौरान अनुराधा राणा ने अपने सम्बोधन में अपनी इस नियुक्ति के लिए केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व,प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है उस पर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आदिवासी क्षेत्रों के विकास,लोगों की मांगों जैसे नौतोड़ बहाली,वन अधिकार अधिनियम जैसी प्रमुख मांगे है उन्हें पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगी।
इस दौरान विधायक कमलेश ठाकुर सहित प्रदेश कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।

Previous article

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस में पांच से ज्यादा गुट, कांग्रेस भवन से...

मोरिंगा के एक हजार औषधीय पौधे तैयार, हरड़-भेड़ा की पौध भी विकसित कर रहा साईं इटरनल फाउंडेशन

धर्मपुर (मंडी)। साईं इटरनल फाउंडेशन धर्मपुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण...

14 वर्ष से कम आयु वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के स्थान तय

धर्मपुर (मंडी)। 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की...

पंचायतें निभाएं नशा रोकने में अहम भूमिका : डीएसपी संजीव सूद

धर्मपुर (मंडी) मिनी सचिवालय धर्मपुर में आयोजित पंचायत प्रतिनिधियों...