पंचायत चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के वोट कल, चुनावी रिहर्सल भी होगी प्रशासन ने पूरी की तैयारियां, एसडीएम जोगिंदर पटियाल ने दी जानकारी

Date:

धर्मपुर, (मंडी)
पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर धर्मपुर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पंचायत चुनाव ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारियों के मतदान के लिए कल शुक्रवार को विशेष व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही चुनाव प्रक्रिया को सुचारू एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने हेतु चुनावी रिहर्सल भी आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी मतदान दलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

पंचायत रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम धर्मपुर जोगिंदर पटियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को अपने मताधिकार का प्रयोग करवाने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से करवाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को आयोजित होने वाली चुनावी रिहर्सल में मतदान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतपत्र प्रक्रिया, मतदान सामग्री के सही उपयोग, मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं तथा चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा कर्मचारियों को मतदान के दौरान आने वाली संभावित परिस्थितियों से निपटने के लिए भी प्रशिक्षित किया जाएगा।

एसडीएम जोगिंदर पटियाल ने कहा कि पंचायत चुनाव लोकतंत्र का महत्वपूर्ण पर्व है और इसे सफल बनाने के लिए सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने मतदान दलों से चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने तथा निष्पक्ष चुनाव करवाने में सहयोग देने की अपील की।

प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, बिजली तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। चुनावों को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं तथा प्रत्याशी लगातार जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

धर्मपुर में बैलेट पेपर लेखन कार्य अंतिम चरण में, वीरवार दोपहर तक होगा पूरा धर्मपुर (मंडी)।

पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर धर्मपुर प्रशासन...