भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान में बढ़ाई सरगर्मियां
चमन शर्मा
आनी उपमंडल के तहत आने वाले जिला परिषद लझेरी वार्ड में इस बार महिला शक्ति का दमखम देखने को मिल रहा है। वार्ड से चार महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं, जिससे मुकाबला बेहद रोचक बन गया है।अनु ठाकुर गैर पार्टी समर्थित उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं, जबकि आशा ठाकुर भाजपा समर्थित प्रत्याशी हैं। वहीं रीमा ठाकुर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं तथा प्रवीण लता भी गैर समर्थित उम्मीदवार के रूप में जनता के बीच सक्रिय हैं।चुनावी माहौल लगातार गर्माता जा रहा है और सभी उम्मीदवार गांव-गांव जाकर मतदाताओं से संपर्क साधने में जुटी हुई हैं। समर्थकों द्वारा भी अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाया जा रहा है।आज और कल होने वाली नाम वापसी प्रक्रिया पर भी लोगों की खास नजर बनी हुई है। नाम वापसी के बाद ही चुनावी तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट होगी। फिलहाल चारों महिला उम्मीदवारों के मैदान में डटे रहने से लझेरी वार्ड का मुकाबला काफी दिलचस्प और कांटे का माना जा रहा है।
क्षेत्र की जनता भी इस चुनाव को लेकर उत्साहित दिखाई दे रही है और अब सबकी निगाहें चुनाव परिणाम पर टिकी हुई हैं कि आखिर जीत का ताज किस महिला उम्मीदवार के सिर सजता है।




लझेरी वार्ड में महिला उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर
Date:


