भूस्खलन से 236 सड़कें बाधित, चुराह में दरकी पहाड़ी,मानसून में अब तक 147 लोगों की माैत

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश में जगह-जगह भूस्खलन की वजह से अभी भी 200 से अधिक सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए प्रभावित हैं। राज्य के कई भागों में बारिश का दाैर लगातार जारी है। बीती रात जटौन बैराज में 54.0, पांवटा साहिब 41.0, कुफरी 23.0, सुंदरनगर 23.0, पच्छाद 19.0, धौलाकुआं 18.0, पंडोह 14.0, शिमला 13.1 व सोलन में 9.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। शुक्रवार सुबह 10:00 बजे तक राज्य में एक नेशनल हाईवे सहित 236 सड़कें यातायात के लिए बाधित रहीं। 56 बिजली ट्रांसफार्मर व 139 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हैं। मंडी जिले में सबसे अधिक 144 सड़कें व 65 जल आपूर्ति स्कीमें प्रभावित हैं।

नकरोड़-चांजू मार्ग पर दरकी पहाड़ी

चंबा। चुराह उपमंडल नकरोड़-चांजू मार्ग (कठवाड़ घारे) पर पहाड़ी दरक गई है। भूस्खलन से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। ग्राम पंचायत बघेईगढ, चांजू, चरड़ा, देहरा मार्ग बंद होने से क्षेत्र पूरी तरह से कट गया है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से प्राथमिकता के आधार पर मार्ग बहाल करने की मांग उठाई है। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि मार्ग भूस्खलन से बंद होने की सूचना मिलने के बाद विभागीय मशीनरी और लेबर मौके पर भेज दी गई।

इतने दिन जारी रहेगा बारिश का दाैर

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 26,30 व 31 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 27,28 व 29 जुलाई को अधिकतर स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर 25 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विभाग ने 26 से 31 जुलाई तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों के दाैरान तापमान में कोई बदलाव नहीं होने की संभावना है।

मानसून में अब तक 1553 कच्चे-पक्के घर क्षतिग्रस्त

प्रदेश में इस मानसून सीजन में 20 जून से 24 जुलाई तक 147 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 229 लोग घायल हुए हैं। 34 लोग अभी भी लापता हैं। इस दाैरान 68 लोगों की सड़क हादसों में माैत हुई है। बादल फटने, भूस्खलन, बाढ़ से अब तक 1,553 कच्चे-पक्के घरों, दुकानों को क्षति हुई है। 1,099 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। 1,335 पालतु पशुओं की माैत हुई है। नुकसान का कुल आंकड़ा 1,38,753.16 लाख रुपये पहुंच गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

एनएच निर्माण कार्य से बनाल के डेढ़ दर्ज़न मकानों को ख़तरा

धर्मपुर (मंडी) रियूर अनुसूचित एवं ओबीसी बस्ती और अन्य घरों...