हिमाचल में बिजली उत्पादन 10 फीसदी घटा, नवंबर में ही खरीद शुरू

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी न होने से जल विद्युत परियोजनाओं में बीते साल के मुकाबले उत्पादन 10 फीसदी तक घट गया है। उत्पादन में गिरावट के कारण इस बार नवंबर में ही बाहर से बिजली की खरीद करनी पड़ रही है। हिमाचल उत्तरी ग्रिड से रोज 100 लाख यूनिट बिजली खरीद रहा है। 96 लाख यूनिट बिजली पंजाब और दिल्ली दे रहे हैं। कुल 196 लाख यूनिट बिजली का इंतजाम इन दिनों बाहरी राज्यों से हो रहा है।

हिमाचल में रोज 360 लाख यूनिट बिजली की मांग है। पिछले साल नवंबर में 100 लाख यूनिट बिजली खरीदने की नौबत नहीं आई थी। इस बार उत्पादन में कमी से नवंबर में ही बिजली खरीदने को मजबूर होना पड़ा है। मानसून में 18 फीसदी कम बादल बरसे हैं। अक्तूबर-नवंबर में अभी तक बारिश नहीं हुई है, ऐसे में प्रदेश के कई क्षेत्रों में सूखे जैसे हालात बनने लगे हैं। विद्युत बोर्ड की अपनी परियोजनाओं में ही 24 लाख यूनिट बिजली पैदा हो रही है।

जलस्रोत जमना भी उत्पादन घटने का बड़ा कारण

जलस्तर में कमी आने के अलावा जलस्रोत जमने के कारण भी बिजली उत्पादन कम हुआ है। इन दिनों प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रात का तापमान माइनस में पहुंच गया है। इस कारण जलविद्युत परियोजनाओं के मुख्य स्रोत तक छोटे स्रोतों से आने वाले पानी में कमी दर्ज हुई है। छोटे स्रोतों में पानी जमना शुरू हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...