चौपाल में पंचायत प्रतिनिधियों का 4 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन ।

Date:

चौपाल में पंचायत प्रतिनिधियों का 4 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन ।
सशक्त, आत्मनिर्भर और पारदर्शी पंचायतों के निर्माण का संकल्प- विनीत ठाकुर
राजेश रढाईक प्रधान संपादक आवाज़ जनादेश एवं बीडीसी सदस्य ननहार झीना भी रहे उपस्थित
चौपाल (शिमला):

विकास खंड चौपाल में नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों, उप-प्रधानों और वार्ड सदस्यों के लिए आयोजित 4 दिवसीय विशेष क्षमता निर्माण एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं ।यह आयोजन अन्य विकास खंडों की तुलना पहली बार में बेहद अनूठा और प्रभावकारी हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण जनप्रतिनिधियों को पंचायती राज नियमों, सरकारी योजनाओं और पंचायत को स्वावलंबी बनाने की बारीकियों से अवगत कराना हैं।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि 4 दिनों के भीतर विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों को आमंत्रित कर विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा हैं। इससे जनप्रतिनिधियों को न केवल पंचायती राज के कानूनी दायरों और अधिकारों की स्पष्ट जानकारी दी जा रही हैं, बल्कि विभिन्न विभागों की कार्य योजनाओं और तकनीकी पहलुओं को भी गहराई से समझने का अवसर मिल रहा हैं।

oplus_2097154

कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं के रूप में उपस्थित खंड विकास अधिकारी (BDO) विनीत ठाकुर, SEBPO रमेश चौहान, पंचायत सचिव नरेंद्र पांटा, GRS मोहिंद्र नन्टा और TOT दीपराम सहित विकास खंड के अन्य अधिकारियों व विभिन्न विभागों के मुखिया तथा प्रतिनिधियों उपस्थिति जन प्रतिनिधियों को जागरूक कर रहे हैं। वक्ताओं ने प्रतिनिधियों को भविष्य में कार्य संचालन के दौरान आने वाली संभावित प्रशासनिक व व्यावहारिक समस्याओं और उनके समाधान के प्रति विस्तार जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें तैयार कर रहे है ।
स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता पर विशेष जोर
‘आवाज़ जनादेश’ से विशेष बातचीत करते हुए खंड विकास अधिकारी विनीत ठाकुर ने बताया कि यह पहल चौपाल ब्लॉक के जनप्रतिनिधियों को प्रशासनिक व व्यावहारिक रूप से मजबूत बनाने का एक सार्थक प्रयास है।
> “इस प्रशिक्षण का मुख्य ध्येय पंचायतों को केवल सरकारी अनुदान पर निर्भर रखने के बजाय उन्हें आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाना है। प्रतिनिधियों को सिखाया जा रहा है कि विकास योजनाओं को बिना किसी तकनीकी या प्रशासनिक बाधा के धरातल पर कैसे उतारा जाए।” — विनीत ठाकुर, BDO चौपाल
>
प्रशिक्षण के दौरान केवल नियमों की बात नहीं हुई, बल्कि पंचायत चलाने के लिए आवश्यक नैतिक व्यवहार, पारदर्शी कार्यप्रणाली और आधुनिक तकनीकी ज्ञान को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया गया। खंड के अन्य कर्मचारियों ने भी सत्रों में भाग लेकर जनप्रतिनिधियों को व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया।
इस 4 दिवसीय शिविर से जनप्रतिनिधि अब अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को तेजी,पारदर्शिता और आत्मनिर्भरता के साथ धरातल पर उतारने के लिए पूरी तरह तैयार करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जल-स्मार्ट खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था:’प्रति बूंद अधिक फसल’ बना संबल

जल-स्मार्ट खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था:'प्रति बूंद अधिक...

एएसजेवीएन की बक्सर ताप विद्युत परियोजना की इकाई-II (660 मेगावाट) ने सफलतापूर्वक वाणिज्यिक प्रचालन हासिल किया

शिमला: 12.09.2026 श्री भूपेन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन...