आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला
हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र में 7 अगस्त को नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना में प्रदेश में पहली रोबोटिक सर्जरी की जाएगी। अत्याधुनिक ‘द विंची ’ रोबोटिक सिस्टम के माध्यम से यूरोलॉजी विभाग प्रोस्टेट स्टोन का ऑपरेशन करेगा। इस ऑपरेशन की कमान विभागाध्यक्ष डॉ. पंपोष रैना और डॉ. अनंत कुमार संभालेंगे। सोमवार शाम को मरीज को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार इस तकनीक से न केवल ऑपरेशन का समय घटेगा, बल्कि मरीजों को कम दर्द, कम रक्तस्राव, कम संक्रमण और जल्दी रिकवरी जैसे लाभ मिलेंगे।
आमतौर पर जिन ऑपरेशनों में आठ घंटे तक का समय लगता है, अब सिर्फ तीन घंटे में हो सकेंगे। ऑपरेशन के बाद अस्पताल में रुकने की अवधि भी काफी घट जाएगी। फिलहाल इससे पथरी के ऑपरेशन शुरू किए गए हैं, लेकिन भविष्य में यह तकनीक खासतौर पर प्रोस्टेट, ट्यूमर, यूरोलॉजिकल और गाइनो सर्जरी में बहुत उपयोगी मानी जा रही है।
तीन हिस्सों में बंटा है सिस्टमडॉ. रैना बोले-अब हमारे पास होंगे चार हाथ


