हिमाचल में कांग्रेस संगठन पर फैसला जल्द, मंत्रिमंडल का भी हो सकता है विस्तार

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस संगठन पर हाईकमान जल्द फैसला लेगा। मंत्रिमंडल का भी विस्तार हो सकता है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में दिल्ली में उनके आवास पर प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की सोमवार को बैठक हुई। इसमें कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी विशेष रूप से मौजूद रहे। हाईकमान ने हिमाचल प्रदेश के इन वरिष्ठ नेताओं से मंत्रणा कर संगठन पर उनकी राय जानी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, उद्योग जगत सिंह नेगी और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बैठक में उपस्थित हुए। इस बैठक में संगठन के गठन के बारे में चर्चा की गई।

प्रतिभा सिंह की अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति जारी रखने और अध्यक्ष पद से उन्हें हटाने की स्थिति में अन्य मजबूत चेहरे कौन-कौन हो सकते हैं, इस बारे में भी चर्चा होती रही। हालांकि, किसी भी तरह का कोई फैसला नहीं लिया गया। हाईकमान वरिष्ठ नेताओं का फीडबैक लेगा कि प्रतिभा सिंह अध्यक्ष बनी रहेंगी या हट जाएंगी। सभी नेताओं ने पंचायत चुनाव को मद्देनजर रखते हुए संगठन के गठन एवं विस्तार पर जल्दी फैसला लेने की जरूरत जताई। वहीं मंत्रिमंडल विस्तार का फैसला हाईकमान ने सीएम सुक्खू पर पहले से ही छोड़ रखा है। इसलिए इस विषय पर चर्चा नहीं हुई। वहीं सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने कहा कि नई दिल्ली में राहुल गांधी ने हिमाचल सरकार और संगठन को लेकर बैठक ली है। वह ढाई साल के सरकार के कार्यकाल का फीडबैक ले रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के नए अध्यक्ष के साथ कार्यकारिणी का जल्द गठन मंत्री हर्षवर्धन चौहान, बागवानी मंत्री बाद पार्टी अध्यक्ष पर जल्दी निर्णय किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

चारों नगर निगमों के लिए अलग-अलग विजन डॉक्यूमेंट लाएगी भाजपा : भाजपा

12 मई को भाजपा जारी करेगी सोलन, धर्मशाला का...

CM शुभेंदु अधिकारी की पहली कैबिनेट बैठक, लिए ये पांच बड़े फैसले

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने...