जंजैहली-छतरी सड़क का डंगा धंसने से गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की माैत, दो घायल

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की जंजैहली-छतरी सड़क पर मगरुगला और मझवाल के बीच सैनी नाला के पास एक ऑल्टो कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान देवदत्त गांव गागन, मंगल चंद गांव तराला और आशु गांव धावण के रूप में हुई। सभी मृतक ग्राम पंचायत ब्रेयोगी के निवासी थे। घायलों में चालक गुमान सिंह गांव कल्यांजू और लाभ सिंह गांव गागन शामिल हैं। सभी की उम्र 35 से 42 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

सेब सीजन से लाैट रहे भी हादसे के शिकार लोग

हादसे का कारण बरसात के चलते सड़क का खराब होना और डंगे का धंसना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार लोग सेब सीजन के लिए शंकरदेहरा गए थे और रविवार शाम को वापस लौट रहे थे। हादसा रात में हुआ, लेकिन इसकी सूचना सुबह मिली। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर रवाना हुई। इस घटना से ब्रेयोगी सहित पूरे छतरी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

CM शुभेंदु अधिकारी की पहली कैबिनेट बैठक, लिए ये पांच बड़े फैसले

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने...

टिहरा जिला परिषद वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशी वंदना गुलेरिया ने किया नामांकन दाखिल

धर्मपुर (मंडी) आज जिला परिषद वार्ड टिहरा से भारतीय जनता...