ईश्वरदास भावुक हो उठे जब स्वागत हुआ आनी में

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

आनी विधानसभा क्षेत्र के सात बार विधायक रहे और राज्य सरकार में राज्य मंत्री पद संभाल चुके ईश्वर दास का 13 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद आनी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों, फूल मालाओं और नारों के साथ ओल्ड बस स्टैंड से लेकर विश्राम गृह तक उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही लोगों का स्नेह और उत्साह देखकर 90 वर्षीय ईश्वरदास भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि आनी क्षेत्र की जनता से उनका नाता राजनीति का नहीं, बल्कि दिलों का है। जनता का यह प्रेम और अपनापन आज भी पहले जैसा ही है।ईश्वर दास आनी क्षेत्र के पहले ऐसे विधायक रहे हैं जिन्होंने सात बार यहां का प्रतिनिधित्व किया। अपने कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्र में बिजली, सड़क, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से आनी क्षेत्र में विकास की नींव रखी गई। वे एक ऐसे जनप्रतिनिधि के रूप में जाने जाते हैं जिनकी छवि स्वच्छ, सादगीपूर्ण और ईमानदार रही है।्कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान ईश्वरदास ने अपने राजनीतिक जीवन की यादें साझा कीं और कहा कि सेवा का यह सफर जनता के सहयोग और विश्वास से ही संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि आज भले ही वे सक्रिय राजनीति से दूर हैं, लेकिन जनता से उनका जुड़ाव हमेशा बना रहेगा।इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी उल्फत दास भी उनके साथ मौजूद रहीं। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष यूपेंद्रकांत मिश्रा, सतपाल ठाकुर, बंसीलाल, चमन सिंह भारती, फकीर चंद वर्मा, घनश्याम ठाकुर, यजावेंद्र ठाकुर, ओम प्रकाश, विनोद ठाकुर, संजय मारकंडे, तिलक ठाकुर, पूर्व प्रधान उर्मिला देवी, ममता चौहान, प्रीतम सागर, दिनेश सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...