आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला
माैसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में सोमवार अल सुबह आए अंधड़ ने कहर बरपाया है। सुबह तड़के आए अंधड़ ने जिला कांगड़ा सुलह तथा आसपास के क्षेत्रों में भारी नुकसान की सूचना है। विकास खंड बडोह की पंचायत खावा में पीपल का पेड़ गिरने से दो लोगों की माैत हो गई। तूफान के साथ जोरदार बारिश ने जारी है। उधर, जिला कुल्लू में बारिश कहर बनकर बरसी है।
जिला कुल्लू के शुश के साथ लगते जंगल में अंधड़ चलने से एक विशालकाय पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में आने से भेड़ पालक का टेंट क्षतिग्रस्त हो गया। छह बकरियों की मौत हुई है, जबकि कई घायल हैं। पेड़ गिरने की घटना में तीन भेड़ पालक बाल-बाल बच गए। इसके अलावा जिला कुल्लू की सैंज व बंजार घाटी के कई इलाकों में ओलावृष्टि होने से सेब सहित रबी की फसल को भारी नुकसान हुआ है। तीन घंटे तक हुई भारी-बारिश से जिले कुल्लू का जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। उधर, लाहौल घाटी के रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई है।
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज प्रदेश के पांच जिलों में ओलावृष्टि और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। कई क्षेत्रों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट है। वहीं मैदानी इलाकों में तपिश बढ़ गई है। ऊना में अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान ताबो में 5.5 में डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 20 मई को भी राज्य के कई इलाकों में बिजली कड़कने के साथ तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
शिमला में अधितम अधिकतम तापमान 27.0, सुंदरनगर में 37.0, भुंतर में 36.3, कल्पा में 23.8, धर्मशाला में 35.0, ऊना में 41.0, नाहन में 35.3, केलांग में 22.7, सोलन में 32.8, मनाली में 28.0, कांगड़ा में 37.8, मंडी में 35.8, बिलासपुर में 37.2, हमीरपुर में 36.0, चंबा 33.6, डलहौजी में 25.7 और जुब्बड़हट्टी में 30.8, कुफरी में 21.4 और नारकंडा में 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा।


