ई-परिवार मोबाइल एप से ऑनलाइन मिलेंगी कई सुविधाएं, मंत्री ने किया शुभारंभ

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बुधवार को आधार सीडिंग, प्रमाणीकरण और पशुधन अभिलेखों के प्रबंधन के लिए ई-परिवार मोबाइल एप और पंचायत घरों के लिए ऑनलाइन स्वीकृति प्रबंधन प्रणाली का शुभारंभ किया। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि ई-परिवार मोबाइल एप घरेलू स्तर पर रियल टाइम डेटा के संग्रह को सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि इससे पंचायत सचिवों को क्षेत्र के दौरे के दौरान डेटा एकत्र करने में सहायता मिलेगी। इससे डेटा प्रविष्टि प्रक्रिया सरल होगी। एप से मोबाइल ओटीपी और चेहरे की पहचान के माध्यम से आधार प्रमाणीकरण की सुविधा भी मिलेगी। इसमें राशन कार्ड सदस्यों की मैपिंग और पंजीकृत और गैर पंजीकृत दोनों परिवारों के लिए मवेशियों के रिकॉर्ड को बनाए रखने की सुविधाएं शामिल हैं।

पंचायती राज मंत्री ने सभी जिलों को 30 दिनों के भीतर घरेलू सर्वेक्षण पूरा करने के निर्देश दिए। एडीसी, एडीएम और पीओ आईटीडीपी, जिला नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे और इसका प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा, पंचायती राज विभाग ने पंचायत घरों के निर्माण, मरम्मत और उन्नयन से संबंधित मंजूरी की निगरानी को कारगर बनाने के लिए एक ऑनलाइन मंजूरी प्रबंधन प्रणाली विकसित की है। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली से स्वीकृति से लेकर क्रियान्वयन तक कार्यों की स्थिति पर नजर रखी जा सकेगी और क्रियान्वयन एजेंसियों को प्रगति अपडेट, फोटोग्राफ और उपयोगिता प्रमाण पत्र अपलोड करने होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नाचन में सियासी महासंग्राम: विकास की उम्मीदों पर भारी पड़ा नारों का शोर

नाचन का सियासी अखाड़ा: मुख्यमंत्री की मौजूदगी में दिखी...

रीजनल सेंटर, कृष्ण नगर की छात्राओं ने मनाया रंगोत्सव* *रेवाड़ी (हरियाणा)*

रीजनल सेंटर, कृष्ण नगर की छात्राओं ने मनाया रंगोत्सव* *रेवाड़ी...

RDSS प्रोजेक्ट में बड़े घोटाले की बू- पूर्ण

सतर्कता जांच कमेटी ने बिजली बोर्ड को घेरा, बाहरी...