हिमाचल के इन पांच जिलों के कई भागों में तीन दिन हल्की बारिश के आसार, जानें पूर्वानुमान

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम बिगड़ने की संभावना है। शिमला में भी आज हल्के बादल छाए हुए हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 3, 8 और 9 अप्रैल को चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, लाहाैल-स्पीति और किन्नौर जिले में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 3 से 9 अप्रैल तक सप्ताह के शेष दिनों में राज्य में शुष्क मौसम रहने की संभावना है।

तापमान में आएगा यह बदलाव

वहीं अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। साथ ही राज्य के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। हालांकि, अगले 4-5 दिनों के दौरान निचले पहाड़ी व मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 13.4, सुंदरनगर 9.0, भुंतर 7.0, कल्पा 3.0, धर्मशाला 12.3, ऊना 8.2, नाहन 16.1, केलांग 0.3, पालमपुर 10.0, सोलन 8.8, मनाली 7.6, कांगड़ा 11.8, मंडी 11.6, बिलासपुर 12.5, चंबा 9.0, डलहाैजी 11.2, कुफरी 7.4, कुकुमसेरी -0.7, सेऊबाग 7.0, धाैलाकुआं 10.0, बरठीं 7.2, कसाैली 14.6, पांवटा साहिब 15.0, सराहन 10.2 व देहरा गोपीपुर में 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

अधिकतम तापमान

ऊना 33.8
सुंदरनगर 31.2
कांगड़ा 30.7
मंडी 30.2
भुंतर 29.6
सोलन 29.5
नाहन 29.4
चंबा 27.5
धर्मशाला 27.0
मनाली 22.9
शिमला 22.8
केलांग 11.1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नाचन में सियासी महासंग्राम: विकास की उम्मीदों पर भारी पड़ा नारों का शोर

नाचन का सियासी अखाड़ा: मुख्यमंत्री की मौजूदगी में दिखी...

रीजनल सेंटर, कृष्ण नगर की छात्राओं ने मनाया रंगोत्सव* *रेवाड़ी (हरियाणा)*

रीजनल सेंटर, कृष्ण नगर की छात्राओं ने मनाया रंगोत्सव* *रेवाड़ी...

RDSS प्रोजेक्ट में बड़े घोटाले की बू- पूर्ण

सतर्कता जांच कमेटी ने बिजली बोर्ड को घेरा, बाहरी...