आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला
हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश की राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में आज धूप खिली हुई है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के सभी भागों में 29 मार्च से 4 अप्रैल तक माैसम शुष्क बना रहेगा। वहीं राज्य के कई हिस्सों में अगले 4-5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। वहीं कई हिस्सों में अगले 4-5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के आसार हैं।
मार्च में सामान्य से 31 फीसदी कम बारिश
1 मार्च में 29 मार्च तक राज्य में सामान्य से 31 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि के लिए 108.8 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया, लेकिन वास्तव में 75.6 मिमी बारिश ही हुई। बिलासपुर में सामान्य से 34, चंबा 57, हमीरपुर 36, कांगड़ा 38, किन्नाैर 36, लाहाैल-स्पीति 42, सिरमाैर 26, सोलन 39 व ऊना जिले में 60 फीसदी कम बारिश हुई है। हालांकि, कुल्लू में सामान्य से 23, मंडी 10 व शिमला में 2 फीसदी अधिक बारिश हुई।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शहर न्यूनतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
शिमला 11.0
सुंदरनगर 8.7
भुंतर 8.0
कल्पा 2.6
ऊना 6.2
नाहन 15.8
केलांग 0.7
पालमपुर 7.0
सोलन 7.0
मनाली 7.4
कांगड़ा 8.8
बिलासपुर 8.0
चंबा 8.8
कुफरी 6.5
कुकुमसेरी -0.6
भरमाैर 6.8
बरठीं 6.8
पांवटा साहिब14.0
सराहन 9.0
ऊना में 35 डिग्री पहुंचा पहुंचा अधिकतम पारा
ऊना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री पहुंच गया है। मैदानी जिलों के साथ पहाड़ी क्षेत्र भी अब गर्मी से तपना शुरू हो गए हैं। शिमला में अधिकतम तापमान 21.8, नाहन में 28.7, केलांग में 9.9, सोलन में 27.0, मनाली में 21.4, कांगड़ा में 27.0, मंडी में 29.6, बिलासपुर में 29.0 और चंबा में 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।


