हिमाचल में एक सप्ताह तक माैसम साफ रहने के आसार, मैदानी क्षेत्रों में चढ़ने लगा पारा

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह तक माैसम साफ रहने के आसार हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 28 मार्च से 3 अप्रैल तक माैसम शुष्क बना रहेगा। ऐसे में इस दाैरान तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। आज राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिली हुई है। गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के करीब पहुंच गया। मैदानी क्षेत्रों के साथ अब पहाड़ों में गर्माहट बढ़ गई है। उधर, बीते दिनों हुई बर्फबारी से लाहौल-स्पीति की करीब 40 ग्रामीण सड़कों पर वाहनों की आवाजाही अभी भी बंद है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शुक्रवार को शिमला में न्यूनतम तापमान 10.5, सुंदरनगर 12.7, भुंतर 12.1, कल्पा 5.8, धर्मशाला 12.7, ऊना 13.2, नाहन 16.1, केलांग 4.3, पालमपुर 11.0, सोलन 10.2, मनाली 11.1, कांगड़ा 14.7, मंडी 14.2, बिलासपुर 13.0, चंबा 14.0, कुफरी 6.7, कुकुमसेरी 2.3, भरमाैर 12.8, सेऊबाग 12.0, पांवटा साहिब 18.0, सराहन 9.0 व देहरा गोपीपुर में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मार्च में सामान्य से 28 फीसदी कम बारिश

1 मार्च में 28 मार्च तक राज्य में सामान्य से 28 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि के लिए 105.7 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया, लेकिन वास्तव में 75.8 मिमी बारिश ही हुई। बिलासपुर में सामान्य से 33, चंबा 55, हमीरपुर 35, कांगड़ा 36, किन्नाैर 34, लाहाैल-स्पीति 41, सिरमाैर 24, सोलन 37 व ऊना जिले में 59 फीसदी कम बारिश हुई है। हालांकि, कुल्लू में सामान्य से 27, मंडी 17 व शिमला में 6 फीसदी अधिक बारिश हुई।

क्षेत्र अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
ऊना 34.8
धौलाकुआं 34.4
बिलासपुर 33.8
कांगड़ा 32.8
बरठीं 32.5
मंडी 32.2
सोलन 30.5
नाहन 30.2
चंबा 28.3
शिमला 24.4
मनाली 23.8

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नाचन में सियासी महासंग्राम: विकास की उम्मीदों पर भारी पड़ा नारों का शोर

नाचन का सियासी अखाड़ा: मुख्यमंत्री की मौजूदगी में दिखी...

रीजनल सेंटर, कृष्ण नगर की छात्राओं ने मनाया रंगोत्सव* *रेवाड़ी (हरियाणा)*

रीजनल सेंटर, कृष्ण नगर की छात्राओं ने मनाया रंगोत्सव* *रेवाड़ी...

RDSS प्रोजेक्ट में बड़े घोटाले की बू- पूर्ण

सतर्कता जांच कमेटी ने बिजली बोर्ड को घेरा, बाहरी...