पहली से पांचवीं कक्षा तक का बदलेगा सिलेबस, नई शिक्षा नीति के तहत तैयार किया जाएगा पाठ्यक्रम

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अगले साल के शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पहली से 5वीं कक्षा तक का सिलेबस बदलेगा। पाठ्यक्रम में यह बदलाव नई शिक्षा नीति के तहत किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम को अपनाने जा रहा है।

इस बार शुरू होने वाले शैक्षणिक सत्र में पाठ्यक्रम में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। बताया यह भी जा रहा है कि पाठ्यक्रम में बदलाव अगले शैक्षणिक सत्र 2026-27 में होगा। इस दौरान शिक्षा बोर्ड पहली से पांचवीं कक्षा तक के पाठ्यक्रम में बदलाव करेगा। पाठ्यक्रम में क्या बदलाव होगा, इस बारे में फिलहाल कुछ साफ नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि शिक्षा बोर्ड एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम को अपनाने जा रहा है। ऐसे में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम में क्या बदलाव करता है और किस विषय को ज्यादा महत्व देगा, यह अभी तक साफ नहीं है।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड हर वर्ष प्रदेश सरकार की योजना के तहत पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को निशुल्क किताबें मुहैया करवाता है। इसके लिए प्रिंटिंग का कार्य भी पहले चल रहे शैक्षणिक सत्र के बीच में शुरू हो जाता है। इस दौरान अगर किसी विषय में से पाठ्यक्रम को हटाना या जोड़ना होता है तो उस बारे में बोर्ड की ओर से अधिसूचना निकाल कर सूचित किया जाता है। हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए मुफ्त में दी जाने वाली किताबों की खेप पहुंच गई है, जबकि स्कूल से संबद्धता प्राप्त स्कूल भी बोर्ड के बुक सेंटर से किताबें ले सकते हैं।

इस शैक्षणिक सत्र में पाठ्यक्रम में बदलाव नहीं किया गया है। पाठ्यक्रम में बदलाव शैक्षणिक सत्र 2026-27 में होगा। एनसीईआरटी ने पाठ्यक्रम में बदलाव करने की बात कही है। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड भी एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम अपनाता है। अगले शैक्षणिक सत्र में पाठ्यक्रम में बदलाव होगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नाचन में सियासी महासंग्राम: विकास की उम्मीदों पर भारी पड़ा नारों का शोर

नाचन का सियासी अखाड़ा: मुख्यमंत्री की मौजूदगी में दिखी...

रीजनल सेंटर, कृष्ण नगर की छात्राओं ने मनाया रंगोत्सव* *रेवाड़ी (हरियाणा)*

रीजनल सेंटर, कृष्ण नगर की छात्राओं ने मनाया रंगोत्सव* *रेवाड़ी...

RDSS प्रोजेक्ट में बड़े घोटाले की बू- पूर्ण

सतर्कता जांच कमेटी ने बिजली बोर्ड को घेरा, बाहरी...