आनी में दबोचे चिट्टा तस्कर, 0.82 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

चिट्टा तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। पिछले कुछ समय से लगभग रोजाना ही युवक चिट्टे के अवैध तस्करी में दबीचे जा रहे है। अब ताज़ा मामला जिला कुल्लू के आनी से सामने आया, जहाँ दो युवकों से 0.82 ग्राम चिट्‌टा बरामद हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक सब इंस्पेक्टर हेतराम के नेतृत्व में पुलिस मंगलवार रात को पुलिस टीम गश्त पर निकली थी। रात करीब आठ बजे जब पुलिस शमशर पुल के पास पहुंची तो वहां पर पुल के साथ एक गाड़ी खड़ी थी, इसमें दो युवक सवार थे। अचानक पुलिस को सामने देखकर दोनों घबरा गए। इस पर पुलिस को संदेह हुआ और उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवकों के पास 0.82 ग्राम चिट्‌टा बरामद हुआ। पुलिस ने साहिल ठाकुर (22) निवासी शिकारी, आनी और अंशुल (21) निवासी खनाग, आनी के खिलाफ अवैध रूप से चिट्‌टा रखने के मामले में केस दर्ज कर लिया है। वहीं डी, एस, पी आनी चन्द्र शेखर कायथ ने पुष्टि करते हुए बताया कि युवकों के पास नशीला पदार्थ कहां से आया और किसने उपलब्ध कराया है, इसके बारे में पुलिस ने उनसे पूछताछ में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नाचन में सियासी महासंग्राम: विकास की उम्मीदों पर भारी पड़ा नारों का शोर

नाचन का सियासी अखाड़ा: मुख्यमंत्री की मौजूदगी में दिखी...

रीजनल सेंटर, कृष्ण नगर की छात्राओं ने मनाया रंगोत्सव* *रेवाड़ी (हरियाणा)*

रीजनल सेंटर, कृष्ण नगर की छात्राओं ने मनाया रंगोत्सव* *रेवाड़ी...

RDSS प्रोजेक्ट में बड़े घोटाले की बू- पूर्ण

सतर्कता जांच कमेटी ने बिजली बोर्ड को घेरा, बाहरी...