नाभा वार्ड की कांग्रेस पार्षद ने नगर निगम पर उठाए सवाल, दो साल से नहीं हुआ कार्य

Date:

आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला

नगर निगम शिमला का हाउस गुरुवार को मेयर सुरेंद्र चौहान और डिप्टी मेयर उमा कौशल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। हाउस में वार्डों के विकास कार्य न होने पर पार्षदों ने खूब बवाल किया। कांग्रेस शासित नगर निगम के कांग्रेस पार्षद सिमी नंदा ने सवाल उठाया कि पिछले दो सालों से मैं हाउस में नाभा वार्ड के कार्यों के बारे में चर्चा कर रही हूं। कुछ कार्य तो पिछले नगर निगम के भी हैं जो प्रपोस्ड हैं। उन कार्यों के लिए बजट भी मिला है। बावजूद इसके भी कार्य शुरू नहीं किए जा रहे हैं। हैरत की बात यह है कि वार्ड में सिर्फ नालों और ड्रेनेज बनाने जैसे कार्य हैं, लेकिन इन कार्यों को लेकर नगर निगम ने कोई कार्य ही शुरू नहीं किया है। इस पर सभी पार्षदों ने अपने अपने वार्ड के कार्य को लेकर भी सवाल उठाए। सिमी नंदा ने कहा कि हाउस में हर बार प्रस्ताव पास किए जा रहे हैं, लेकिन पास किए गए कार्यों को सिर्फ हाउस में कागजों में पास किया जाता है, लेकिन धरातल पर कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है।

पूरे शहर में स्ट्रीट लाइट्स को लेकर भी बार-बार प्रश्न किए जा रहे हैं और प्रस्ताव भी पास हो रहे हैं, लेकिन नाभा वार्ड में एक भी स्ट्रीट लाइट्स नहीं लगाई गई है। आलम यह है कि नगर निगम हाउस का अब लोगों ने मजाक बना दिया है, क्योंकि हाउस में पास किए गए कार्यों को भी नहीं किया जा रहा है। नाभा वार्ड की पार्षद सीमी नंदा ने कहा कि 103 के पास एक शौचालय बनाया जाना था। इसके लिए पैसा भी आया था, लेकिन अब नगर निगम भी इसके कार्य को भूल गया है। नाभा वार्ड के करीब 16 कार्य ऐसे हैं, जिस पर हाउस में प्रस्ताव पास हुए हैं और फंड भी है। लेकिन कोई कार्य नहीं हो रहे हैं। हाउस के दौरान नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने कहा कि नाभा वार्ड में बहुत कम कार्य हुए हैं, यह बात हम मानते हैं, लेकिन कई कार्य ऐसे भी हैं जो कार्य चल रहे हैं। लेकिन हम सभी कार्यों की रिपोर्ट जांच करेंगे और जल्द कार्य शुरू कर देंगे। नाभा में ऐसे भी कार्य हैं जिसके हमने तीन टेंडर लगा दिए लेकिन इन टेंडर के लिए कोई नहीं आया। ऐसे में अब हम फिर से यह टेंडल लगा रहे हैं।

वार्ड की स्ट्रीट लाइट्स भी नहीं हुई ठीक

नगर निगम हाउस में सभी पार्षदों ने स्ट्रीट लाइटों की खस्ताहाल के बारे में भी सवाल उठाए। पार्षदों ने कहा कि विकास कार्य तो दूर शहर की स्ट्रीट लाइटस भी ठीक नहीं हो रही है। भट्टाकुफर वार्ड के पार्षद नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि संजौली आईजीएमसी सडक़ की लाइट्स आज तक दुरूस्त नहीं हुई है। 15 दिन में लाइट्स खराब हो रही हैं। वहीं, विकास कार्यों की बात करें तो वह सिर्फ कागजों में ही है। ऐसे में जो भी कार्य हो रहे हैं या करने हैं उसकी सूची वार्ड पार्षदों को देनी अनिवार्य होनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...